जागरूकता कार्यक्रम
जागरूकता कार्यक्रम
1. सूचना सुरक्षा पर उद्योग शैक्षिक संस्थान जागरूकता कार्यक्रम
a. उद्योग/शैक्षिक संस्थानों के लिए संगोष्ठियों का आयोजन करना।
b. उद्योगों एवं शिक्षक स्वरूप शैक्षिक संस्थानों के कार्यकारी स्तर अधिकारियों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करना।
c. डिपस्टिक विश्लेषण/स्थिति रिपोर्ट आदि। .
2.सूचना सुरक्षा पर जन जागरूकता कार्यक्रम:
a. टी.वी./रेडियो पर परिचर्चा/संभाषणों का आयोजन करना।
b. अग्रणी समाचारपत्रों, पत्रिकाओं, जर्नल आदि में लेख प्रकाशित करना।
c. ऑडियो-वीडियो (Audio-Video) सीडीज् का विकास करना।
शिक्षा आदान-प्रदान कार्यक्रम
- Â प्रशिक्षण वैज्ञानिक/अभियंता/DIT के अधिकारी, जिनमें DIT के कार्यालय एवं सोसायटीज् से जुड़े हुए, और अन्य मंत्रालयों/विभागों में से भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science), बंगलौर एवं कार्निज् मेलन युनिवर्सिटी, पिट्सबर्ग, यूएसए में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में समाविष्ट होंगे।
- चयनित संस्थानों में व्याख्यान देने के लिए अन्य देशों से एवं भारत के विश्वविद्यालयों/उद्योगों/सरकारी संस्थानों से विशेषज्ञों को आमंत्रित करना।
- दि फ्रेंच नैशनल इंस्टिट्यूट फॉर रिसर्च इन कंप्यूटर साइन्सेज् ऍन्ड कंट्रोल (INRIA), फ्रान्स जैसे संस्थानों के साथ – द्विपक्षी सहयोग ।
- सूचना सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शैक्षिक संस्थानों के प्राध्यापक वर्ग, विशेषज्ञ एवं अन्य व्यावसायिकों को दस्तावेज़ प्रस्तुत करने, संगोष्ठियाँ, अल्पकालीन अभ्यासक्रम, शैक्षिक सत्रों में दोनों स्तरों पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहन।













