रूपरेखा
Last Updated on:
Jun 03, 2010 07:10 AM
विशिष्ट तकनीकी विवादों के साथ प्रकल्प की संक्षिप्त रूपरेखा
साइबर सुरक्षा के संबंध में समाज में विशाल मात्रा में निम्निलिखित लक्षण दिखाई देते हैं:
- सामान्यत:, अनेक निजी उद्यम जिनमें लघु एवं मध्यम उद्योग, सार्वजनिक सत्ता, एवं गृह-उपयोगकर्ताओं का समावेश है, साइबर सुरक्षा जोखिमों के पर्याप्त व्यवस्थापन के संसाधनों से रहित हैं।
- यद्यपि इंटरनेट ने संचार को बढाया है और उत्पादकता ने नये बाज़ारों में पहुँच के साथ व्यापार उपलब्ध करवाया है, इसने हैकर्स, चोर, असंतुष्ट कर्मचारी, ठग, और अन्य अपराधियों को विशाल मात्रा में आर्थिक एवं सामाजिक हानि करने के अवसर भी दिये हैं और पहले की अपेक्षा अधिक तीव्र गति से, आतंकवाद के नये संभाव्य शस्त्रास्त्र भी बनाये हैं।
- इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को साइबर सुरक्षा के सही अभ्यास के महत्व के प्रति जागरूक किया जाना चाहिये तथा उसके कार्यान्वयन के लिए उन्हें अधिक यूज़र-फ्रेंडली साधन दिये जाने चाहिये।
- उद्यमियों एवं गृह-उपयोगकर्ताओं की एक विशाल संख्या को इस बात का ज्ञान नहीं है कि उनकी किस प्रकार व्यक्तिगत साइबर सुरक्षा तैयारी संपूर्ण सुरक्षा को प्रभावित करती है।
उपरोक्त के कारण, जनता के विविध विभागों जैसे नॉन-आयटी संस्थान, और गृहिणियाँ, विद्यार्थी, एवं उद्योगों समेत एसएमई क्षेत्रों को सूचना सुरक्षा शिक्षा देने के लिए प्रिंट (छपाई) एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। स्टेकहोल्डर्स में सूचना सुरक्षा जागरूकता निर्माण के लिए निम्नलिखित गतिविधियाँ की जा सकती हैं:
- जनता के लिए जागरूकता कार्यक्रम जैसे कार्यशालाएँ और संगोष्ठियों का आयोजन
- साइबर सुरक्षा की तैयारी के लिए सुरक्षा मार्गदर्शन पुस्तक का विकास करना
- प्रिंट (छपाई) एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए एक राष्ट्रीय सेवा अभियान को समर्थन, प्रोत्साहन देना और प्रारंभ करना।
- गृह उपयोगकर्ता, विद्यार्थी और गृहिणियों के लिए एक ओपन सोर्स साइबर सुरक्षा टूल किट विकसित करना।
- उपयुक्त साइबर सुरक्षा आचरण संबंधी जागरूकता बढाने के लिए विद्यार्थी और उच्च शिक्षा संस्थानों में सामग्री वितरण तथा विकास के लिए शैक्षिक समूह, पाठशाला बोर्डस्, सुपरिंटेंडेंटस्, शिक्षकगण, और महाविद्यालय एवं विद्यापीठों के सहभागिता करना।
- अभ्यासक्रम के घटक के स्वरूप में साइबर सुरक्षा एवं नीतिशास्त्र पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाना और जागरूकता घटक की पहचान करवाने के लिए अवसरों की खोज करना एवं वेब पोर्टल के माध्यम से हॉट लाइन या हेल्पलाइन के कार्यान्वयन में मदद करना।
कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, हमें सूचना सुरक्षा जागरूकता मूल्यांकन का निर्माण विद्यार्थी, गृहिणियाँ, छोटे कार्यालय, कंप्यूटर (संगणक) एवं नेटवर्क उपयोगकर्ताओं और स्टेकहोल्डर्स में करने की आवश्यकता है। इस गतिविधि में जागरूकता स्तरों का मापन करने के लिए, सूचना सुरक्षा अभ्यास के स्तर एवं विविध स्टेकहोल्डर्स के बीच सूचना सुरक्षा जानकारी पहुँचने के स्तर पर एक अभ्यास का समावेश होगा। निम्नलिखित के आवर्ती अभ्यास संपन्न करने की आवश्यकता है:
- विविध स्टेकहोल्डर्स के बीच सूचना सुरक्षा का उत्तम अभ्यास
- विविध स्टेकहोल्डर्स के बीच जागरूकता स्तर
- सुरक्षा साधनों एवं सामग्री को समझने का स्तर
- साइबर सुरक्षा की वास्तविकता
यही करने के लिए, इस प्रकल्प की कालावधि में चार अभ्यास किये जाने का प्रस्ताव है जिससे कि परिणामों के आउटपुट का उपयोग सूचना सुरक्षा की आगामी गतिविधियों के गतिचालन के लिए किया जाए।
No rating set
Document Actions
Share
|













