सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर About ISEA ISEA - शिक्षा

Large Text  small text  original text  text mode site  

ISEA - शिक्षा

Last Updated on: Aug 02, 2010 02:41 PM

पाठ्यक्रम का विवरण

  • सूचना सुरक्षा में एम.टेक.
  • इलेक्ट्रॉनिक्स/संचार/संगणक/इलैक्ट्रिकल में बी.टेक. एवं एम.टेक. का पुनर्योजन
  • सूचना सुरक्षा में डिप्लोमा
  • सूचना सुरक्षा में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम) 
  • सूचना सुरक्षा में 6 सप्ताह का पाठ्यक्रम
  • सूचना सुरक्षा में 2 सप्ताह का पाठ्यक्रम


सूचना सुरक्षा में एम.टेक.


सूचना सुरक्षा पाठ्यक्रम कार्यक्रम में एम. टेक में 10 पाठ्यक्रम एवं एक बड़ी स्नातक परियोजना निम्नलिखित के साथ प्रस्‍तुत की जा सकती है:

  1.   सूचना सुरक्षा में से न्यूनतम तीन पाठ्यक्रम
  2.   संगणक विज्ञान एवं संचार में  न्यूनतम तीन पाठ्यक्रम
  3.   प्रबंधन से न्यूनतम दो पाठ्यक्रम
  4.   संबंधित धाराओं में से चयनात्‍मक: इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार, नैनो-प्रौद्योगिकी आदि


नोट: उपर्युक्त व्यापक दिशा निर्देश हैं क्‍योंकि प्रत्येक संस्थान/विश्वविद्यालय एक अलग प्रारूप का अनुसरण कर सकते हैं; संबंधित संस्थान/विश्वविद्यालय की संरचना में आधारभूत आवश्यकताओं के अनुकूलन के लिये लचीलापन विद्यमान है।

सुझाव दिये गये पाठ्यक्रमों की व्यापक सूची निम्नलिखित है (वे किसी भी मायने में व्यापक नहीं हैं):


सूचना सुरक्षा स्ट्रीम (धारा) पाठ्यक्रम

  1.   संगणक सुरक्षा का परिचय
  2.   सुरक्षा अभियांत्रिकी: विश्‍वसनीय वितरण प्रणाली
  3.   इंटरनेट के लिए गणितीय प्रतिमान
  4.   डिजिटल सुरक्षा: सुरक्षा एवं महत्‍वपूर्ण आधारभूत संरचना सुरक्षा मुद्दे
  5.   कूटलेखन मूल सिध्‍दांत, संभाव्य प्रमाण एवं छद्म-आकस्मिकताएँ 
  6.   घुसपैठ जाँच 
  7.   खेल सिद्धांत एवं उसके अनुप्रयोग
  8.   सार्वजनिक महत्‍वपूर्ण आधारभूत सुविधा एवं ट्रस्ट प्रबंधन
  9.   मोबाइल एवं वायरलेस नेटवर्क सुरक्षा
  10.   ऑप्टिकल नेटवर्क सुरक्षा
  11.   सूचना संघर्ष
  12.   ई-वाणिज्य के लिए तकनीकी आधार
  13.   बॉयोमीट्रिक सुरक्षा
  14.   संगणक अपराध जाँच एवं विधि चिकित्‍साशास्‍त्र संबंधी
  15.   वित्तीय गणित


संगणक विज्ञान एवं संचार पाठ्यक्रम

  1.   उत्तरजीविता एवं विश्‍वसनीय वितरण प्रणाली संरचना
  2.   प्रगत नेटवर्कस्: संगणक, दूरसंचार एवं पैकेट स्विचिंग
  3.   सॉफ्टवेयर विश्वसनीयता के लिए औपचारिक तकनीक
  4.   डाटाबेस एवं डाटा खनन (माइनिंग)
  5.   प्रगत संचालन प्रणाली संरचना (एडवांस्ड आपरेटिंग सिस्टम डिजाइन)
  6.   सूचना सिद्धांत तथा कोडिंग
  7.   मशीन सीखना (लर्निंग)
  8.   अंत:स्‍थापित प्रणाली (एंबेडेड सिस्टम)
  9.   प्रमात्रा सूचना प्रकिया


प्रबंधन पाठ्यक्रम

  1.   सूचना सुरक्षा जोखिम प्रबंधन
  2.   निर्णय समर्थन प्रणाली एवं पध्‍दतियाँ
  3.   आज के डिजिटल युग में साइबर कानून एवं अधिकार
  4.   संगणक सुरक्षा लेखापरीक्षण एवं आश्वासन
  5.   कूटनीतिक संगणन एवं संचार प्रौद्योगिकी


अन्‍य धाराओं से पाठ्यक्रम


 ये पाठ्यक्रम अपने संबंधित क्षेत्रों में विभाग द्वारा प्रस्‍तुत किये गये पाठ्यक्रम हो सकते हैं, उदा., इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स में सूचना सुरक्षा में एम.टेक. की प्रस्‍तुति‍ की जा सकती है जब कि संचार विभाग द्वारा संचार आदि पाठ्यक्रमों की प्रस्‍तुति‍ की जा सकती है।

प्रमुख स्नातक परियोजना।

विद्यार्थियों को सूचना सुरक्षा में एक बडी परियोजना को संपन्‍न करना चाहिए।
 
सूचना सुरक्षा में एम.टेक. के लिए पूर्व-प्रयोजनीय
 
इलेक्ट्रॉनिक्स, संगणक, विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), संचार अभियांत्रिकी (कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग), संगणक विज्ञान में स्नातक उपाधि या समकक्ष।
 
lITs के द्वारा संगणक  में एम.टेक. के साथ सूचना सुरक्षा विशेषज्ञता प्रस्‍तुति।
 
जिन lITs की परियोजना के अंतर्गत संसाधन केन्द्र बनने की संभावना है, वर्तमान में संगणक विज्ञान/अभियांत्रिकी में विद्यार्थियों की पर्याप्त संख्या के साथ, एम.टेक. प्रस्‍तुत कर रहे हैं। इन संस्थानों में 10 संगणक विज्ञान/अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के लिए सूचना सुरक्षा में विशेषज्ञता की प्रस्‍तुति‍ की जा सकती है। इन संगणक विज्ञान/अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को सूचना सुरक्षा विशेषज्ञता प्राप्‍त करने के लिए निम्‍नलिखित करना होगा:

सूचना सुरक्षा में तीन पाठ्यक्रम एवं सूचना सुरक्षा में प्रधान स्नातक परियोजना।
 
तीन पाठ्यक्रम सूचना सुरक्षा के क्षेत्र में एम.टेक. के लिए दी गई उपरोक्त सूची में से हो सकते हैं।
 
तथापि, यदि वांछित है, तो IITs ‘सूचना प्रौद्योगिकी में एम. टेक.’ नामक नया पाठ्यक्रम आरंभ सकते हैं।
 

 

2.66666666667
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator