सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर बच्चों के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता ब्राउज़र जोखिम

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

ब्राउज़र जोखिम

Last Updated on: May 10, 2010 10:11 AM

फ़िशिंग (स्पूफिंग)

क्योंकि यह वेब ब्राउज़रों से संबंधित है, स्पूफिंग उपयोग में लाया जाने वाला एक ऐसा शब्द है जो कि ब्राउज़र उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस के विभिन्न भागों की नकल करने के तरीकों का वर्णन करता है। इसमें ऍड्रेस या लोकेशन बार, स्टेटस बार, पॅडलॉक, या अन्य उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस तत्व समाविष्ट हो सकते हैं। उपयोगकर्ता को समझाने के लिए, कि वह अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करे, फ़िशिंग के आक्रमण में अक्सर स्पूफिंग के कुछ प्रारूपों का उपयोग किया जाता है। जिस उपयोगकर्ता का ब्राउज़र स्पूफिंग के लिए असुरक्षित है, वह एक फ़िशिंग आक्रमण का शिकार बनने की अधिक संभावना रखता है।

 

स्पायवेयर

स्पायवेयर एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है जिसे उपयोगकर्ता की सूचित सहमति के बिना ही गोपनीय रूप से एक व्यक्तिगत कंप्यूटर पर स्थापित किया जाता है, जिससे कंप्यूटर के साथ उपयोगकर्ता की बातचीत पर अवरोधन या आंशिक नियंत्रण लगाया जा सकता है, जबकि स्पायवेयर सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो कि गोपनीय स्वरूप से, उपयोगकर्ता के व्यवहार पर नजर रखता है, स्पायवेयर के कार्य सरल निगरानी से अधिक विस्तृत है। स्पायवेयर कार्यक्रम विभिन्न प्रकार की व्यक्तिगत जानकारियाँ एकत्रित कर सकता है, लेकिन यह अन्य तरीकों से कंप्यूटर के उपयोगकर्ता नियंत्रण के साथ हस्तक्षेप भी कर सकता है, जैसे अतिरिक्त सॉफ़्टवेयर स्थापित करना, वेब ब्राउज़र गतिविधि को निर्दिष्ट करना, या विज्ञापन राजस्व को एक तृतीय पक्ष की ओर मोडना।

कुकीज़

कुकीज़ आपके कंप्यूटर पर रखी टेक्सट फाइल्स (पाठ संचिकाएँ) हैं, जो कि एक वेब साइट के द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले डाटा का संचय करती हैं। एक कुकी में ऐसी कोई भी जानकारी हो सकती है जो एक वेब साइट के द्वारा संचय करने के लिए बनाई गई हो। कुकीज़ में उन साइटों के बारे में जानकारी रखती हैं जिनका आपने दौरा किया हो, या साइट तक पहुँचने के लिए उपयोग में लाए गए क्रेडेंशियल्स भी समाविष्ट हो सकतें है। कुकीज़ इस प्रकार से डिजाइन की गई हैं कि यह उन्हीं साइट्स के द्वारा पठनीय हों जिन्होनें उनका निर्माण किया हो।

 

जब ब्राउज़र बंद होता है, सेशन कुकीज़ क्लियर कर दी जाती हैं, एवं स्थायी कुकीज़ कंप्यूटर पर, विशिष्ट निर्दिष्ट समाप्ति की तारीख तक रहती हैं। कुकीज़ विशिष्ट रूप से वेब साइट पर आने वाले आगंतुकों की पहचान करने में मदद करती है, जो कुछ लोगों को गोपनीयता का उल्लंघन करना लगता है। अगर एक वेब साइट प्रमाणीकरण के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है, तो एक आक्रमणकारी कुकी को प्राप्त करके उस साइट में अनधिकृत पहुँच प्राप्त करने में सक्षम हो सकता है। स्थायी कुकीज़, सेशन कुकीज़ की तुलना में उच्च जोखिम मुद्रा रखते हैं, क्योंकि वे लंबे समय तक कंप्यूटर पर रहते हैं।

पॉप अप्स

पॉप अप्स एक छोटे विन्डो पेन हैं, जो आपके ब्राउज़र पर स्वचालित रूप से खुल जाती हैं। प्राय: वे विज्ञापन दिखाने के लिए, जो वैध कंपनी से किया जा सकता है, लेकिन घोटाले या हानिकारक सॉफ्टवेयर भी हो सकता है। यह उस समय काम करता है जब कुछ वेबसाइटें खुली हों। पॉप अप विज्ञापन किसी ऐसे फ़िशिंग जालसाज़ी का हिस्सा हो सकता है जो कि, आपकी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी को ट्रैप कर सकता है, जो आपने वेब साइटों पर डाली हो। कभी-कभी पॉप अप्स आपको गुमराह करते हैं, जब कभी पॉप अप्स आते हैं, आप क्लोज़ या कैन्सल पर क्लिक करते हैं। लेकिन कई बार विज्ञापनदाता एक ऐसी पॉप अप विंडो बनाते हैं, जो कि क्लोज़ या कैन्सल विकल्प के समान लगती है,  इसलिए जब कभी उपयोगकर्ता ऐसे विकल्प को चुनतें हैं, वह बटन एक अप्रत्याशित ऐक्शन करता है, जैसे एक एवं पॉप अप विंडो खोलना या आपके सिस्टम पर अनाधिकृत आदेशों का प्रदर्शन करना।

सभी पॉप अप्स अयोग्य नहीं होते। कुछ वेब साइट्स विशेष कार्यों के लिए पॉप अप विंडोज़ का उपयोग करती हैं। आपको उस कार्य को पूर्ण करने के लिए विंडो का अवलोकन करना आवश्यक है।

ब्राउज़र जोखिम को किस प्रकार रोकें?

  • अपने ब्राउज़र सुरक्षा को उच्च पर सेट करें।
  • अद्यतन वेब ब्राउज़र का प्रयोग करें।
  • सुरक्षित वेब साइटों को विश्वसनीय साइटों से जोड़ें।
  • ई मेल संदेश प्लेन टेक्स्ट में पढ़ें।
  • पॉप अप विन्डोज़ को अपने ब्राउज़र पर ब्लॉक करें।
  • लॉगिन एवं पासवर्ड को याद रखने की जानकारी को अक्षम कर दें।
  • जब वेबसाइट्स एक्सटेंशन या विषयों को स्थापित करने की कोशिश करें। उपयोगकर्ता को चेतावनी दें
  • साइट (साइटों) को संदिग्ध जालसाजी के लिए जाँच लें।
  • फ़िशिंग फिल्टर को सक्षम करें।
  • डाउनलोड करने के लिए उचित ऐक्शन्स को सेट करें।
2.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator