बच्चों के लिए इंटरनेट के दिशानिर्देश
Last Updated on:
Jun 30, 2010 03:48 PM
उद्देश्य: बच्चों के लिए दिशानिर्देशों का उद्देश्य न केवल प्रतिबंध लगाने या प्रतिबंधित साइटों के प्रयोग को सीमित करना है, बल्कि
अ) इंटरनेट तक बच्चों की पहुंच पर नियम की आवश्यकता को समझने में बच्चों की मदद करना है ताकि वे स्वयं अपनी गतिविधियों का उत्तरदायित्व ले सकें
ब) उनकी गतिविधियों पर स्वयं उनके निर्णय और परिणामों का विकास करना
- इंटरनेट तक पहुंच के बाद कम्प्यूटर कैसे काम करता है यह जानना और कम्प्यूटर पर इंटरनेट की पहुंच की सीमाएं निश्चित करना।
- जिस प्रकार की साइट पहुँच के लिए अनुज्ञायोग्य (या सुरक्षित) हो, उन पर सहमत होना।
- पासवर्ड को सुरक्षित करने की आवश्यकता और पासवर्ड को परिभाषित व प्रबंधित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश।
- अपने परिवार में उत्तरदायी/विश्वसनीय वयस्कों के अतिरिक्त किसी अन्य को अपना पासवर्ड न बताएं।
- महत्वपूर्ण प्रलेखों का बैकअप लेना।
- अपरिचित लोग और जिनका आईडी संदेहास्पद हो, उनके ई-मेल और फाइल्स या वेब पेज को न खोलें या चैट और ई-मेल के माध्यम से अपने दोस्तों को उसे मेल न करें। आप अपने ऑनलाइन दोस्तों के लिए सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
- हमारी निजता की तरह अन्य लोगों की निजता और सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। आपकी कोई भी ऑनलाइन कार्रवाई अन्य लोगों की निजता और सुरक्षा को प्रभावित नहीं कर रही इस बात का ध्यान रखें।
- लोगों से ऑनलाइन बात करते समय सावधानी बरतें। चैट, ई-मेल या अन्य ऑनलाइन सेवा का प्रयोग करते समय किसी पर भी विश्वास न करें।
- माता-पिता की आज्ञा या अनुमोदन के बिना अपने बारे में कोई भी जानकारी जैसे, अपना नाम, फोन नम्बर, आप कहां रहते हैं, या अपने स्कूल से सम्बन्धित जानकारी, अपना डिजिटल फोटोग्राफ, परिवार की जानकारी आदि किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन न बताएं।
- ई-मेल का प्रयोग और ऑनलाइन चैटिंग करते समय सावधानी बरतें। ई-मेल और ऑनलाइन चैटिंग सुरक्षा के लिए दिशानिर्देशों को अपनाएं।
- यदि कोई आपको परेशान करनेवाली सामग्री भेजता है, तो अपने माता-पिता को उसके बारे में बताए, वे जानते हैं कि क्या करना है।
- ऑनलाइन दोस्तों के सम्मुख आकर मिलने से बचें क्योंकि वास्तविक जीवन में लोग ऑनलाइन में हुई बातों से बहुत अलग हो सकते हैं, परंतु यदि आपको लगता है कि यह आवश्यक है तो इन सबकी जानकारी आपके माता-पिता को होनी चाहिए। अपने माता-पिता को साथ लें या फिर भेंट किसी सार्वजनिक स्थान पर निश्चित करें।
- आपके द्वारा ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच के बारे में आपके माता-पिता को जानकारी होनी चाहिए। इंटरनेट का प्रयोग करते समय अपने परिवार के नियमों का अनुसरण करें। ये नियम सुनिश्चित करते हैं कि आपको ऑनलाइन मजा भी आए और आप सुरक्षित भी रहें। कृपया अपने परिवार के इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर करें।
- जब तक आपके माता-पिता आपकी सहायता करने के लिए न हों, तब तक ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपके परिवार को कोई हानि पहुँचे।
- ऑनलाइन सूचना का प्रयोग करते समय स्वत्वाधिकार/प्रतिलिप्याधिकार के विषय में ध्यान रखें। प्रतिलिप्याधिकार दिशानिर्देशों का संदर्भ दें।
- संदेहास्पद लगनेवाले लिंक या यूआरएल पर क्लिक न करें।
- इंटरनेट बिना समय लगाए आवश्यक सूचना तक पहुंचने में आपकी मदद करता है। पूरी और सही दिशा में ऑनलाइन सेवाओं का प्रयोग आपको मनोरंजन प्रदान करने के साथ-साथ आपके व्यक्तिगत विकास में भी योगदान देगा।
- आपकी अनुमति के बिना किसी भी सॉफ्टवेयर या संगीत को डाउनलोड करना प्रतिबंधित करें क्योंकि ये साइटस् वायरस ला सकती हैं और डाउनलोड के माध्यम से कम्प्यूटर में वायरस, वर्मस् कैसे आ सकते हैं इसके बारे में विस्तार से बताएं।
No rating set
Document Actions
Share
|













