मालवेयर
संक्षिप्त रूप से मालवेयर एक दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर कहलाया जाता है। यह एक अधिकारी की सूचित सहमति के बिना उसके कम्प्यूटर प्रणाली में घुसपैठ करने के लिए बनाया गया सॉफ्टवेयर है। मालवेयर में कंप्यूटर वायरस, वर्म्स, ट्रोजन हॉर्सेज़, रूटकिट्स, स्पायवेयर, वंचक ऐडवेयर, क्राइमवेयर जैसे एवं अन्य दुर्भावनापूर्ण एवं अवांछित सॉफ्टवेयर समाविष्ट होते हैं। आज लगभग 80% मालवेयर आपके कंप्यूटर पर संग्रहित गोपनीय जानकारी को खोजने एवं चुराने के लिए बनाया गया है. इस प्रकार के मालवेयर को कभी कभी "क्राइमवेयर" कहा जाता है। मालवेयर संक्रमित ईमेल संलग्नक के माध्यम से, "बॉट्स" जो कि इंटरनेट में घुस कर असुरक्षित कंप्यूटर की खोज कर सकते हैं, एवं "विरोधी" वेब साइटों के दौरे से आपकी मशीन में प्रवेश कर सकता है।
वायरस
कंप्यूटर वायरस एक ऐसा प्रोग्राम है जो रेप्लिकेट कर सकता है एवं अपने आपको किसी प्रोग्राम या फ़ाइलों से संलग्न कर सिस्टम को हमारे ज्ञान के बिना संक्रमित करने में सक्षम है। यह सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स हैं जो कि आपके कम्प्यूटर पर छिपते हैं एवं हानि या नुकसान का कारण बनते हैं।
वायरस के लक्षण
- कंप्यूटर सामान्य से अधिक धीरे चलता है।
- कंप्यूटर जवाब देना बंद कर देता है या प्राय: लॉक हो जाता है।
- कंप्यूटर क्रैश हो जाता है एवं हर कुछ मिनटों के पश्चात स्वत: चल जाता है।
- कंप्यूटर अपने आप ही पुन: चल जाता है एवं सामान्य रूप से चलने में विफल हो जाता है।
- आपके कंप्यूटर के अनुप्रयोग सही ढंग से काम नहीं करेंगे।
- डिस्क या डिस्क ड्राइव अगम्य हो जाते हैं।
- सही ढंग से मुद्रित नहीं कर सकता।
- असामान्य त्रुटि संदेश दिखते हैं।
- विकृत मेनू एवं संवाद बॉक्स दिखते हैं।
स्पायवेयर
स्पायवेयर दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के लिए इस्तेमाल में लाया जाने वाला एक सामान्य शब्द है, जो आपके कंप्यूटर पर रुकता है, एवं आपके एवं आपके कंप्यूटर पर अन्य फ़ाइलों के विषय में जानकारी एकत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता है एवं इंटरनेट पर दूसरे लोगों को भेजी जाती है। सामान्यत: कहें तो, स्पायवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आपके कंप्यूटर पर छिपता है, आपके ऑनलाइन कार्य को ट्रैक करता है एवं तब सारी जानकारी इंटरनेट पर भेजता है। कुछ प्रकार के स्पायवेयर, "कीस्ट्रोक लॉगर्स" वास्तव में आप जो भी टाइप करते हैं उसे रिकॉर्ड करता है एवं सब कुछ अग्रेषित करता है। स्पायवेयर सॉफ्टवेयर आपके कंप्यूटर पर गोपनीयता से आ सकता है जब आप असुरक्षित सॉफ्टवेयर एवं फ़ाइलें डाउनलोड करते हैं या एक विरोधी वेब पृष्ठ का दौरा करते हैं। स्पायवेयर का एक प्रमुख स्रोत पीयर-पीयर फ़ाइल बाँटने का सॉफ्टवेयर जिसे सामान्यत: ऑनलाइन संगीत एवं वीडियोज़ बाँटे जाते हैं।
वर्म
वर्म्स खुद को एक मशीन से दूसरी पर, बिना इंटरनेट से डाउनलोड करने की आवश्यकता के दोहरा सकते हैं। वे बहुधा संक्रमित कंप्यूटर से उत्पन्न हुई ईमेल के द्वारा अनुलग्नक के रूप में खुद को भेजते हैं एवं वे यह उपयोगकर्ता के हस्तक्षेप के बिना कर सकते हैं। यह लक्ष्य कंप्यूटर के सुरक्षा दोषों के कारण या ऑपरेटिंग सिस्टम में कमजोरियों के शोषण के कारण होता है। वर्म्स प्राय: सदैव नेटवर्क को कम से कम कुछ नुकसान तो पहुँचाते ही हैं।
ट्रोजन
यह एक मालवेयर है जो खुद को दोहरा नहीं सकता, जो उपयोगकर्ता के लिए एक वांछनीय कार्य का प्रदर्शन करता है, परंतु बजाय इसके उपयोगकर्ता के कंप्यूटर सिस्टम को अनधिकृत पहुँच के लिए सुगम करता है। ट्रोजन्स आपके कंप्यूटर में पहुँच प्राप्त करने के लिए गोपनीय मार्ग है जिसमें हैकर्स द्वारा पहुँच प्राप्त की जाती है एवं एक दूरस्थ टारगेट कंप्यूटर पर विभिन्न क्रियाओं के लिए पहुँच प्राप्त की जाती है। एक हैकर के द्वारा किए जाना वाले कार्य टारगेट कंप्यूटर सिस्टम पर उपयोगकर्ता विशेषाधिकारों द्वारा एवं इंटरनेट पर ट्रोजन हॉर्स के प्रारुप, जो या तो जानकारी इकट्ठा करने के लिए या आपके कंप्यूटर का उपयोग करने के लिए हैं, उनके द्वारा सीमित होते हैं।













