ई-मेल के द्वारा जोखिम
Also available in presentation mode…
ई-मेल के माध्यम से स्पैम एक आम जोखिम है
स्पैम सामान्यत: एक उत्पाद के बारे में अवांछित ई-मेल विज्ञापन है जो सूचीबध्द ई-मेल या समूह में ई-मेल पतों पर भेजा जाता है। सामान्यत: स्पैमिंग कंपनियाँ हर रोज हजारों ई-मेल पतों पर उनके सही या गलत होने की स्थिति के बारे में जाने बिना ही स्पैम भेजती हैं। जब भी इस तरह का कोई स्पैम खोलते हैं तो स्पैमर जान जाता है कि यह ई-मेल पता सही एवं सक्रिय है। इस तरह का स्पैम निरंतर आता रहेगा एवं कभी-कभी इस प्रकार के पतों की निर्देशिका अन्य कंपनियों को बेच दी जाएगी।
स्पैम निम्लिखित तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है:
आपके ई-मेल पते का प्रकाशन वेब पर करके
सामान्यतया, स्पैमर्स आपके वेब पर विद्यमान या आपके द्वारा किसी भी सॉफ्टवेयर या किसी भी PDF का प्राप्त करने के लिये प्रकाशित किये गये आपके ई-मेल पते को संग्रहित कर लेते हैं। स्पैमर्स वेब पर इस तरह के ई-मेल पते खोजते हैं एवं स्पैम् किया जाना आसान है।
इसलिए सदैव अलग ई-मेल पते का उपयोग करें जो वास्तविक नाम का खुलासा नहीं करता है।
सॉफ्टवेयर का उपयोग करके
स्पैमर ऐसे सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है जिससे हजारों ई-मेल पते बनाता है एवं आपका पता उनमें एक हो ऐसा हो सकता है, जिस से कोई भी ई-मेल खोलते समय, यह सूची में जोड़ देता है एवं उन्हें सूचित करता है कि यह ई-मेल सक्रिय है। इसीलिये स्पैमर लगातार आपके ई-मेल आईडी पर ई-मेल भेजते हैं।
इसलिये स्पैम मेल को सदैव डिलीट या इग्नोर करें
स्पैमर्स ई-मेल पते खरीदते हैं
हर बार जब आप स्पैम ई-मेल खोलें, आपके ई-मेल आईडी को सूची में जोड़ा जाता है एवं स्पैमर जानते हैं कि आपका ई-मेल सक्रिय है। यह सूची अन्य कंपनियों को बेची जा सकती है एवं दूसरी एवं इस के बाद एवं आगे एवं यह प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती है।
स्पायवेयर द्वारा
जब भी आप वेब से कोई ऍडवेयर या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं, वहीं से आपके सिस्टम में स्पायवेयर के प्रवेश के लिए संभावना है। सामान्यतया, स्पायवेयर्स डाउनलोड में छिपे हुए होते हैं एवं आपके कंप्यूटर में प्रवेश करते है एवं जब कभी आप ई-मेल खोलते हैं, यह आपके व्यक्तिगत जानकारी, आपके इनबॉक्स विवरण की तरह भेजता है एवं पासवर्ड स्पैमर्स को भेजता है।
इसलिए सदैव वेब से डाउनलोड करने से पहले वेब लिंक या दस्तावेजों को स्कैन कर लें। करें.
ज्ञात उपयोगकर्ता नाम के द्वारा भेजा संलग्नक खोलने से
आपके कंप्यूटर पर स्पायवेयर के कारण, स्पैमर्स ई-मेल पते या buddy list से उपयोगकर्ता नाम या एक इनबॉक्स से जानकारी एकत्रित कर के आपके ज्ञात उपयोगकर्ता नाम के साथ ई-मेल संलग्नक भेज कर आपको मूर्ख बनाने के लिये आपके ई-मेल के अनुलग्नकों में भेज देते हैं। इसलिये आप जब भी इस प्रकार के संलग्नक डाउनलोड करते हैं तो स्पैमर्स को अलर्ट मिलता है कि आपका ई-मेल आईडी सक्रिय है एवं आपकी ई-मेल आईडी को अन्य कंपनियों को बेच दिया जाएगा।
इसलिये अज्ञात उपयोगकर्ताओं से कोई संलग्नक डाउनलोड करने से पहले ई-मेल पतों की जांच कर लें
स्पैम को कैसे रोकें ?
वेब पर अपने ई-मेल पते के प्रकाशन में कमी लाएँ
- आप वेब पर ई-मेल पते की सदस्यता को कम करके स्पैम मेल को कम कर सकते हैं। .
- स्पैम फिल्टर जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग करके, हम मेल इनबॉक्स में हो रही है एवं स्वचालित रूप से सभी स्पैम मेल को अवरुद्ध कर रहे हैं एवं स्पैम मेल को सीमित कर रहे हैं।
स्पैम मेल पर ध्यान न दें
हम स्पैम को खोले बिना उसे इग्नोर या डिलीट कर सकते हैं, ताकि स्पैमर्स को कभी पता नहीं चलेगा कि आपकी ई-मेल आईडी सक्रिय है।
ऍडवेयर एवं स्पायवेयर से बचने के लिए सॉफ्टवेयर स्थापित करें
सदैव सावधान रहें जब आप वेब से ऍडवेयर या किसी भी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करें। स्पायबॉट, जोन अलार्म की तरह सॉफ्टवेयर स्थापित करें, जो आपके कंप्यूटर में स्पायवेयर का पता लगाता है एवं उसे आपके सिस्टम में प्रवेश करने से रोकता है।
दूसरा खतरा है फ़िशिंग ई-मेल
ऑनलाइन स्कैमर्स आपको एक ई-मेल भेजते हैं एवं एक लिंक के साथ आपके खाते की जानकारी या क्रेडिट कार्ड के विवरण पूछते हुए आपकी जानकारी की मांग करते हैं। सामान्यत: भेजी गई लिंक वैध वेबसाइट की तरह होता है। इसलिए जब कभी आप लिंक में आपके विवरण पोस्ट करेंगे तो यह तुरंत स्कैमर्स को मिल जाएगा एवं आपके द्वारा दी गई जानकारी का दुरुपयोग किया जाएगा।
इसलिए सदैव अपने खाते या क्रेडिट कार्ड के विवरण देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति से बात कर के पुष्टि कर लें।
फ़िशिंग कैसे रोकें?
- पुष्टि कर लें कि प्राप्त किया गया ई-मेल बैंक से या वैध साइट से प्राप्त हुआ है।
- बैंक विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराने से पहले सतर्क रहें, प्राप्त ई-मेल के बारे में पहले बैंक से की पुष्टि कर लें। सोचें कि यदि कुछ महत्वपूर्ण या तत्काल करना है तो मुझे ई-मेल भेजने के बजाय बैंक ने फोन क्यों नहीं किया?
नकली ई-मेल तीसरा खतरा है
कभी-कभी आप को इस प्रकार का मेल प्राप्त होता है ‘आप मिलियन डॉलर का एक लॉटरी जीत चुके हैं’ इस तरह के ई-मेल प्राप्त करना एक बड़ी बात है, एवं वास्तव में यह एक सुखद बात है। इस प्रकार के मेल का उत्तर देने से आप एक बड़ी राशि खो देंगे। क्योंकि ये ई-मेल सच नहीं हैं, स्कैमर्स आपको मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं एवं आप से पैसे प्राप्त करने के लिए जाल बुन रहे हैं।
इसलिये इस प्रकार के ई-मेल का जवाब देने से बचें.
नकली ई-मेल को कैसे रोकें?
- लॉटरी घोटाले के द्वारा न फँसें
- आप $ 10000 जीत चुके हैं इस विषय पंक्ति के साथ स्कैमर्स एवं ई-मेल द्वारा बिछाये हुए जाल में न फँसें, केवल सोचें कि क्यों आपने अपनी भागीदारी के बिना यह ई-मेल प्राप्त किया













