सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर cyber laws अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

Large Text  small text  original text  text mode site  

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

Last Updated on: Apr 08, 2010 12:57 PM

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न
  1. साइबर अपराध क्‍या है?
  2. क्‍या हमारे पास साइबर अपराध की एक विस्तृत परिभाषा है?
  3. साइबर अपराधों की क्‍या विभिन्‍न श्रेणियाँ रही हैं?
  4. हमें व्‍यक्‍ती विरूध्‍द साइबर अपराध के बारे में अधिक जानकारी दें।
  5. क्‍या साइबर उत्पीड़न भी एक साइबर अपराध है?
  6. संपत्ति के विरूध्‍द साइबर अपराध क्या हैं?
  7. क्‍या हैकिंग एक साइबर अपराध है?
  8. सरकार के विरूध्‍द साइबर अपराध क्‍या है
  9. क्‍या साइबर अपराध पर आज कोई व्यापक कानून है?
  10. क्‍या ऐसा कोई भी नवीनतम साइबर अपराध का मामला है जो देशों के राष्ट्रीय न्यायालय के भीतर साइबर कानून होने के महत्व को दर्शाता है?
  11. अमेरिका के न्यायालयों ने साइबर अपराध के बारे में क्या दृष्टिकोण अपनाया है?
  12. हमें साइबर अपराध से लड़ने की क्या आवश्‍यकता है?

प्र.1. साइबर अपराध क्‍या है?

जब इंटरनेट विकसित किया गया था, इंटरनेट के संस्थापक जनकों का कदाचित ही कोई अभिप्राय रहा होगा कि इंटरनेट सर्वव्यापी क्रांति में ही परिवर्तित कर दिया जाएगा जो आपराधिक गतिविधियों में प्रयोग किये जाने वाले साधन हो सकता है एवं जिसका नियमन आवश्यक होगा। आज, अनेक अप्रियताएँ साइबरस्पेस में हो रही हैं। इंटरनेट की अनाम प्रकृति के कारण, संभव है कि यह सुरक्षा संबधी आपराधिक गतिविधियों एवं गुप्‍तचर विभाग के लोगों के साथ इंटरनेट के इस पक्ष का दुरुपयोग करने में लिप्‍त होकर साइबरस्पेस में आपराधिक गतिविधियों को स्थिर करने के लिए प्रयासरत रहे। साइबर अपराध का क्षेत्र साइबरस्‍पेस में आनेवाले प्रत्‍येक दिन के साथ अपराध के नए स्‍वरूपों के साथ उदीयमान हो रहा है।

प्र.2. क्‍या हमारे पास साइबर अपराध की एक विस्तृत परिभाषा है?
साइबरस्‍पेस के बारे में कोई संपूर्ण परिभाषा नहीं दी जा सकती है। तथापि, ऐसी कोई भी गतिविधियों जो मूलतः मानवीय संवेदनाओं का अपमान कर सकती हैं, उन्‍हें इसके दायरे में समाविष्‍ट किया जा सकता है। बाल अश्लीलता इंटरनेट पर एक गंभीर साइबर अपराध है। इसी प्रकार, ऑनलाइन पेडोफाइल्‍स, इंटरनेट का उपयोग छोटे बच्चों को सेक्स में प्रेरित करने के लिए कर रहे हैं, किसी भी अन्य अपराधी की तरह साइबर अपराधी हैं।

प्र.3. साइबर अपराधों की क्‍या विभिन्‍न श्रेणियाँ रही हैं?

साइबर अपराध मूलतः 3 प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। व्यक्ती, संपत्ति और सरकार के विरूध्‍द अपराध को साइबर अपराध माना जाता है।

प्र.4. हमें व्‍यक्‍ती विरूध्‍द साइबर अपराध के बारे में अधिक जानकारी दें।

वे साइबर अपराध जो बाल अश्‍लीलता का प्रसारण, कंप्यूटर के प्रयोग से जैसे ई-मेल या साइबर स्‍टॉकिंग के माध्‍यम से किसी का उत्पीड़न जैसे विभिन्न अपराध करते हैं साइबर अपराध कहलाते हैं।

इस अवैध व्यापार, वितरण, पोस्टिंग, और अश्लील साहित्य, अश्लील प्रदर्शन सहित अश्लील सामग्री के प्रसार और बाल-अश्लीलतायुक्‍त साहित्य, आज के एक सबसे महत्वपूर्ण साइबर अपराध हैं। मानवता के लिए इस तरह के एक अपराध की संभावित हानि को दुर्लक्षित करना कठिन है। यह ऐसा साइबर अपराध है जो यदि नियंत्रित नहीं किया गया तो युवा पीढ़ी पर, अपूरणीय चिन्‍ह और चोट के स्‍वरूप में युवा पीढ़ी के विकास को प्रभावित करेगा।

प्र.5. क्‍या साइबर उत्पीड़न भी एक साइबर अपराध है?

साइबर उत्पीड़न एक विशिष्ट साइबर अपराध है। साइबर स्पेस में या साइबर स्पेस के प्रयोग के माध्यम से, उत्पीड़न के विभिन्न प्रकार होते और हो सकते हैं। उत्पीड़न धार्मिक, जातीय या सेक्‍शुअल स्‍वरूप में किया जा सकता है। लोगों का इस प्रकार उत्पीड़नकरनेवाले भी साइबर अपराध के दोषी हैं। साइबर उत्‍पीडन के रूप में नागरिकों की गोपनीयता का उल्लंघन भी साइबर अपराध से संबंधित एक और क्षेत्र में हमें लाता है। नेटिजन्‍स् (नेट पर बैठने वाले सिटिजन) की गोपनीयता का ऑनलाइन उल्लंघन एक गंभीर प्रकृति का साइबर अपराध है। कोई भी किसी अन्य व्यक्ति को स्‍वयं की गोपनीयता और अत्यंत भावुक एवं महत्‍वपूर्ण क्षेत्र पर आक्रमण को पसंद नहीं करता है जो कि इंटरनेट के माध्यम से मिला हुआ अनुदान है।

प्र.6. संपत्ति के विरूध्‍द साइबर अपराध क्या हैं?

संपत्ति के सभी स्‍वरूपों के विरूध्‍द अपराध साइबर अपराध के दूसरे वर्ग में समाविष्‍ट हैं। इन अपराधों में कंप्यूटर के माध्यम से अनधिकृत घुसपैठ में कम्प्यूटर बर्बरता, हानिकारक कार्यक्रमों का प्रसारण और कम्प्यूटरीकृत सूचना पर अनधिकृत नियंत्रण समाविष्‍ट हैं।

प्र.7. क्‍या हैकिंग एक साइबर अपराध है?

हैकिंग और क्रैकिंग आज तक के गंभीरतम साइबर अपराधों में से हैं। किसी अज्ञात/अपरिचित के द्वारा आपके कंप्यूटर सिस्टम में प्रवेश कर के आपकी जानकारी और सहमति के बिना बहुमूल्‍य गोपनीय डाटा और जानकारी के साथ हस्‍तक्षेप किया गया है यह जानना कितना अधिक अप्रिय लगता है। इस के साथ एक वास्तविकता युग्मित है कि विश्‍व में कोई कम्प्यूटर प्रणाली हैकिंग का प्रमाण/सबूत नहीं है। यह सर्वसम्मत है कि कोई भी और हर प्रणाली विश्व में हैक की जा सकती है। डिनायल ऑफ सर्विस आक्रमण ई-बे, याहू एवं अमेजन की तरह अन्‍य लोकप्रिय व्यावसायिक साइटस् पर अत्‍यंत खतरनाक अपराधों के रूप में उदीयमान हो रहे नवीनतम श्रेणी के अपराध हैं। इसी प्रकार, हानिकारक कंप्यूटर प्रोग्राम का या विरीज् (virii) का निर्माण और दुर्भावनापूर्ण उद्देश्‍य से किया गया व्‍यापक प्रसार जो कंप्यूटर सिस्टम में अपूरणीय क्षति पहुँचाता है, साइबर अपराध का एक अन्य प्रकार है। सॉफ्टवेयर की चोरी भी साइबर अपराध है जो कई लोगों द्वारा सॉफ्टवेयर के अवैध और अनधिकृत प्रतियां ऑनलाइन वितरित कर के अपराध का प्रसार करते हैं।

प्र.8. सरकार के विरूध्‍द साइबर अपराध क्‍या है

साइबर अपराध की तीसरी श्रेणी सरकार के विरूध्‍द साइबर अपराध करने से संबंधित हैं। इस श्रेणी में साइबर आतंकवाद अपराध का एक अलग प्रकार है। इंटरनेट की वृद्धि ने दिखाया है कि साइबरस्पेस के माध्यम का उपयोग व्यक्तियों और समूहों द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय सरकारों को धमकी देने के लिये और देश के नागरिकों को आतंकित करने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। यह अपराध आतंकवाद में बदल जाता है जब एक सरकार या सेना वेबसाइट में ही एक व्यक्ति ‘क्रैक’ बना देता है।

प्र.9. क्‍या साइबर अपराध पर आज कोई व्यापक कानून है?

चूंकि साइबर अपराध एक नव विशिष्ट क्षेत्र है, साइबर अपराध को रोकने और नियंत्रित करने के लिए प्रासंगिक कानूनी प्रणाली लगाने के संदर्भ में साइबर कानून में विकास किया जा रहा है। जैसे अभी, साइबर अपराध पर पूरे विश्‍व में इस समय कोई व्यापक कानून नहीं है, इस कारण एफबीआई की तरह की जांच एजेंसियाँ साइबरस्पेस को एक एक कठिन क्षेत्र पा रहे हैं। विभिन्न साइबर अपराध इंटरनेट कानून के ग्रे क्षेत्र में आते हैं जो न तो पूरी तरह से न ही आंशिक रूप से विद्यमान कानूनों के अंतर्गत आते हैं, और वह भी कुछ ही देशों में।

प्र.10. क्‍या ऐसा कोई भी नवीनतम साइबर अपराध का मामला है जो देशों के राष्ट्रीय न्यायालय के भीतर साइबर कानून होने के महत्व को दर्शाता है?

'आय लव यू' वायरस का हाल ही का मामला विभिन्न राष्ट्रीय न्यायालय में साइबर अपराध विषय पर साइबर कानून की आवश्यकता को दर्शाता है। इस सुविधा के वेब प्रकाशन के समय, रूटर्स ने रिपोर्ट दी है कि अभी तक फिलीपिंस को अब तक ‘लव बग’ बग' कंप्यूटर वायरस के संदिग्ध निर्माता को गिरफ्तार करना है क्‍योंकि कंप्यूटर अपराध से संबंधित कानून का अभाव है,एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा। इस मामले के तथ्य यह है कि साइबर अपराध से संबंधित कानून का अभाव फिलीपींस में है। राष्ट्रीय अन्वेषण ब्यूरो के लिये 'लव बग' कंप्यूटर वायरस के संदिग्ध को अरेस्‍ट करना एक कठिन मामला है। इस प्रकार, साइबर अपराध से संबंधित साइबर कानून लागू करने के लिए देशों की आवश्यकता पर एक तत्काल प्राथमिकता सामने आती है।

प्र.11. अमेरिका के न्यायालयों ने साइबर अपराध के बारे में क्या दृष्टिकोण अपनाया है?

यूनाइटेड स्टेट्स के न्‍यायलय ने पहले ही साइबरस्पेस में स्थिरता कायम करनेवाले धोखाधड़ी और साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार के अपराधों का संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। विभिन्न साइबर अपराध के शिकार लोगों के लिए, कोई भी उपचार चिकित्सा नहीं है। वे या तो नागरिक क्षति के लिए फाइल कर सकते हैं या अपराधियों के कैद होने के लिए प्रतीक्षा कर सकते हैं और फिर प्रावधानों के अंतर्गत उन पर सुनवाई कर सकते हैं जिसके लिये वर्तमान में किसी व्यापक कानून की परिकल्पना नहीं हैं। तथापि, इस क्षेत्र बहुत काम किया जाना शेष है। मानव दिमाग अपराध के नए तरीके खोजने के प्रति अनंत विचारशील है। इसी प्रकार, मानव विदग्धता को प्रभावी कानूनी और नियामक तंत्र को नियंत्रित करने के लिए और साइबर अपराध रोकने के विकास में प्रवहनक्षम करने की आवश्यकता है।

प्र.12. हमें साइबर अपराध से लड़ने की क्या आवश्‍यकता है?

हमें स्‍मरण रखना चाहिए कि साइबरस्पेस हमारी एक साझा विरासत है जिसे हमने बढ़ती प्रौद्योगिकी के लाभ के द्वारा अपने जीवन काल में पाया है। यह साइबरस्पेस संपूर्ण अंतरिक्ष की जीवन रेखा है और इसके अपरिवर्तनीय स्थिति के आज के संदर्भ में, साइबरस्पेस को किसी भी परेशानी या साइबर अपराध से मुक्त करने की दिशा में योगदान करना हर नेटिजन का कर्तव्य है। रवींद्र नाथ टैगोर की सुप्रसिध्‍द शब्दों की पुर्नरचना आज के संदर्भ में करने के लिए, "जहाँ साइबरस्पेस भय या अपराध से मुक्‍त है और सिर ऊँचा रखा जाता है, जहां ज्ञान निशुल्‍क प्राप्‍त है,जहां अथक प्रयास विस्तृत पूर्णता के लिये भुजाएँ फैला कर खडा है,.....स्‍वतंत्रता के साइबर स्वर्ग में, हे मेरे पिता; हमारी मानवता जागृत हो।"

Source : cyberlawindia.com
2.5
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator