सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर InfoSec News अमेरिकी रिटेलर फॉरेवर 21 के पेमेंट कार्ड में लगी सेंध

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

अमेरिकी रिटेलर फॉरेवर 21 के पेमेंट कार्ड में लगी सेंध

Last Updated on: Apr 06, 2010 07:11 PM

अमेरिका की रीटेल कंपनी फॉरेवर 21 के लगभग 99,000 पेमेंट कार्ड में पिछले चार साल की अवधि साइबर सेंध लग चुकी है। इन कार्डों का प्रयोग यहां के ग्राहक इस दुकान से खरीदारी करने के लिए करते हैं। इस स्‍टोर का संचालन टीजेएक्‍स नाम की कंपनी करती है।

शुक्रवार को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कथन जारी कर बताया कि उसे सरकारी अधिकारियों से पता चला कि उसके पेमेंट कार्डों की चोरी हो गई है। यह चोरी मार्च 2004 से अगस्‍त के बीच नौ दिनांकों पर की गई जो पिछले 5 अगस्‍त को कंपनी द्वारा क्रेडिट कार्ड की चोरी की लिखाई गई रिपोर्ट का ही हिस्‍सा है जिसमें नौ लोगों को आरोपी बनाया गया था।

जो तथ्‍य प्राप्‍त हुए हुए हैं, उनमें कार्ड नंबर और उनके समाप्‍त होने के दिनांक समेत सारी ऐसी सूचनाएं हैं जिसे फॉरेवर 21 ने उजागर नहीं किया है। फॉरेवर 21 ने इस बारे में कोई सूचना उपलब्‍ध नहीं कराई कि यह चोरी कैसे हुई, लेकिन माना जा रहा है कि कमजोर वायरलेस सुरक्षा प्रणाली के कारण विभिन्‍न रीटेल स्‍टोरों में यह सेंध लगाई गई है।

फॉरएवर 21 के अधिकारियों ने जैसा कथन जारी किया है, उससे इस अपराध में कोई कड़ी निकल कर सामने नहीं आ पा रही है। इस कथन को पढ़ने का एक उपाय यही है कि उसकी वेबसाइट पर जाकर महत्‍वपूर्ण ग्राहक नोटिस नामक लिंक के तहत दी गई जानकारी को पढ़ लिया जाए।

Ref:http://www.dnaindia.com/report.asp?newsid=1190867



1.5
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator