सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर InfoSec News नाइजीरियन धोखाधड़ी अब एसएमएस (SMS) पर

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

नाइजीरियन धोखाधड़ी अब एसएमएस (SMS) पर

Last Updated on: Apr 06, 2010 07:11 PM



डेक्कन क्रॉनिकल, हैदराबाद संस्करण 29 मई 2009

दो नाइजीरियन, जिन्‍होंने कथित तौर पर एक कोलकाता निवासी को उसने एक लॉटरी में £200,000 जीते हैं, ऐसा संदेश भेज कर 1.2 लाख रुपये ठग लिये, उन्‍हें दिल्ली में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

28th May’2009 द टेलिग्राफ, कोलकाता

ये संदेश, आप अपने मोबाइल पर प्राप्‍त कर सकते हैं ...

बधाई हो, आपने 1 मिलियन यूएसडी 2009 ऑनगोइंग(शैल) (SHELL) intnl मोबाइल ड्रॉ नाइजीरिया में जीत लिये हैं। दावा करने के लिए, अपना नाम और मोबाइल फोन # ई-मेल

गिनीज पुरस्कार संवर्धन बधाई! (गिनीज अवॉर्ड प्रमोशन काँग्रेच्‍युलेशन्‍स्) आपके सेल फोन नंबर ने 700,000 GBP की पुरस्कार राशि जीती है। 10 मई को आयोजित गिनीज पुरस्कार स्प्लैश संवर्धन से, अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

ये कुछ विभिन्न नेटवर्कों पर आवर्तन कर रहे एसएमएस हैं – जो यह प्रमाणित कर रहे हैं कि कुख्‍यात नाइजीरियन धोखाधड़ी करनेवालों के पास जिन्‍होंने अब तक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं/प्रयोक्‍ताओं को त्रस्‍त कर रखा है - एक नया पता है – आपके सेल फोन का नंबर!!!!

हैकर्स और ठग अब ईमेल से एसएमएस की ओर मुड गए हैं, वह उपकरण जिससे लोगों का शिकार किया जा सके। शहर में कई लोगों ने, बधाई संदेश प्राप्त किया है जिसमें उन्‍हें 1 मिलियन अमरीकी डालर या 700,000 GBP की उन्हें अंतरराष्ट्रीय आकर्षित जीत पर उन्हें दिया गया है। फोन नंबर पर प्राप्‍तकर्ता द्वारा संदेश या ई-मेल का प्रत्‍युत्तर देते ही, उसे एक अंतहीन सर्पिल में शोषित कर लिया जाता है और वह हजारों रूपये खो बैठता है।

कोलकाता निवासी सुनंदा ने मार्च में एक एसएमएस प्राप्‍त किया जिसमें उसे विश्‍वभर में सेल फोन उपयोगकर्ताओं के बीच एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के द्वारा आयोजित एक लकी ड्रॉ का विजेता बताया गया था। सुनंदा ने ई-मेल संदेश में दिये हुए पते पर प्रतिक्रिया भेजी।


"उन्होंने सुनंदा से कहा कि ब्रिटेन के एक राजनयिक बेन जॉन कैनेडी दिल्ली पहुंच जाएँगे और शीघ्र ही उसे £200,000 सौंप देंगे।‘’ उन्‍होंने उसे कैनेडी से संबंधित एक विजेता प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट के स्कैन के चित्र भेजे हैं।


फिर हैकर्स ने बताया कि वे दिल्ली में थे और सुनंदा को उनके साथ संवाद करने के लिये सेलफोन नंबर दिया। "एक बार जब उन्‍हें विश्‍वास हो गया कि वह उनके जाल में फँस गई है, उन्‍होंने लगभग 70,000 रुपये की एक प्रोसेसिंग फीस देने के लिए कहा। फिर इस जोड़ी ने एक सीमा निकासी शुल्क के देने के लिये कहा" – कोलकाता पुलिस ने बताया।


यह घोटाला "एडवांस फ्री फॉड" या "419 घोटाला" के नाम से जाना जाता है जो विशेषरूप से ई-मेल या एसएमएस द्वारा आकर्षक पुरस्कार देने का वादा करता है। जब प्राप्‍तकर्ता प्रतिक्रिया भेजता है, तो उसे उसके पते पर पुरस्कार राशि भेजने के लिए एक अग्रिम शुल्क या प्रोसेसिंग शुल्क भेजने के लिए कहा जाता है।


सुरक्षा सुझाव:

  • यदि आप किसी से विदेश से पैसा प्राप्‍त करने के लिये मदद करने का अनुरोध करनेवाला ईमेल प्राप्त करते हैं, प्रत्त्युत्तर न दें।
  • यदि आप किसी से ईमेल या एसएमएस प्राप्त करते हैं कि आप लॉटरी के विजेता हैं, प्रत्त्युत्तर न दें। .
  • कभी भी आपके व्यक्तिगत विवरण जैसे पारिवारिक विवरण, वित्तीय जानकारी अज्ञात व्यक्तियों को न दें। कभी मुफ्त पैसे में विश्वास न रखें।
  • वेब में अपना व्यक्तिगत विवरण निजी बनाएँ।
स्‍त्रोत:
डेक्कन क्रॉनिकल, हैदराबाद संस्करण 23 मई 2009
द टेलीग्राफ, कोलकाता संस्करण 28 मई 2009 पर
3.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator