पुलिस द्वारा सुरक्षा सेवा कंप्यूटरों में लगे स्पाईवेयर का अन्वेषण
Last Updated on:
Apr 06, 2010 07:11 PM
हंगरी के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यालय के कम्प्यूटर में स्पाईवेयर पाया गया है और संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि यह अवांछनीय सॉफ्टवेयर पिछले 8 महीनों से काम कर रहा था। एक आधिकारिक जांच में यह बात सामने आई है जिसे राष्ट्रीय दैनिक नेप्जैबेड्सेग ने मंगलवार को प्रकाशित किया था।
पुलिस ने सुरक्षा सेवा कंपनी यूडी वाग्योवेदल्मी के प्रमुख व्यक्तियों की जांच करनी शुरू कर दी है जिसके अधिकतर कर्मचारी सुरक्षा सेवा में पूर्व कम्प्यूटर विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत थे।
पुलिस को शक है कि यूडी ने ही यह जानने के लिए स्पाईवेयर लगवाया होगा कि सुरक्षा सेवाएं कंपनी की गतिविधियों का निरीक्षण कर रही है या नहीं।
समाचारपत्र के अनुसार कंपनी का हाल ही में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक फोरम के चुनाव से जुड़े घोटाले में किसी तरह का हाथ हो सकता है।
पिछले सप्ताह डेमोक्रेटिक फोरम की नेता इबोल्या डेविड ने पुलिस से एक आडियो सीडी की जांच की मांग की जिसमें टेलीफोन पर की एक बातचीत रिकॉर्ड है जिसमें किसी ने उस पर नजर रखने के लिए यूडी को तैनात करने की सिफारिश की थी। उन्हें संदेह है कि पार्टी की ही एक नेता कोरनेल एल्मासी का इसमें हाथ है।
यह बातचीत समाचारपत्रों में छप चुकी है। इसमें यूडी के एक शेयरधारक को ओटीपी बैंक के प्रमुख सैंडर सैन्यी से ‘अच्छे वेतनमान वाली नौकरी' से सम्बन्धित बातचीत करते हुए बताया गया है। माना जा रहा है कि मुख्य विपक्षी फिदस्ज के शीर्ष अधिकारियों ने डेमोक्रेटिक फोरम के मामले में कंपनी को पैसा खिलाया था।
यह स्पष्ट नहीं है कि सुरक्षा कार्यालय के कम्प्यूटरों से किस तरह के डेटा को निकाला गया है। समाचारपत्र के अनुसार राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख जोसेफ बेन्ज ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ‘कम्प्यूटर सिस्टम के खिलाफ अपराध' के मामले की जांच कर रही है।
Ref: http://www.politics.hu/20080916/police-investigate-spyware-installed-on-security-services-computers

No rating set
Document Actions
Share
|