सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर InfoSec News सुरक्षा कार्यकम ने की-लॉगर्स को पराजित कर दिया

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

सुरक्षा कार्यकम ने की-लॉगर्स को पराजित कर दिया

Last Updated on: Apr 06, 2010 07:11 PM

किसी की पहचान चुराने के सबसे खतरनाक/द्रोही साधनों में से एक होते हैं कीलॉगर। अब एक ऐसी प्रौद्योगिकी का विकास किया गया है जिसका दावा है कि वह उस सॉफ्टवेयर से कीबोर्ड ID की रक्षा कर पाने में सक्षम है।

जर्मनी की तीन कंपनियों, ग्‍लोबल आईपी टेलीकम्युनिकेशंस (Global IP Telecommunications), साईप्रोटेक्‍ट एजी (CyProtect AG) और पीएमसी साइफर्स (PMC Ciphers) के एक गठबंधन का कहना है कि उन्‍होंने एक ऐसे साधन का विकास किया है जिससे कीलॉगर या मैलवेयर द्वारा चोरी से पहले ही कीबोर्ड से डाले जाने वाले किसी भी संदेश को एनक्रिप्‍ट किया जा सकता है। उन्‍होंने विंडोज पीसी के लिए इस साधन के एक निशुल्‍क बीटा संस्‍करण की घोषणा की है।

अधिकतर कीलॉगर्स या तो टाइप करते समय कीबोर्ड पर की जाने वाली उंगलियों के आघात की रिकॉर्डिंग करते हैं या जब कम्‍प्‍यूटर का प्रयोग करने वाला एंटर पर क्लिक करता है, तो वे स्‍क्रीन की तस्‍वीर उतार लेते हैं। उनका सॉफ्टवेयर फिर कीस्‍ट्रोक या तस्‍वीर को क्राइमवेअर सर्वर के पास भेज देता है।

कीलॉगर निरोधक तकनीक पासवर्ड को याद रखने या स्‍क्रीन की तस्‍वीर खींचने को असंभव बना देती है। यह स्‍क्रीन पर आस्‍की (ASCII) अक्षरों की बजाय वर्चुअल पासवर्ड को दिखाकर ऐसा करता है जिसमें इनपुट के दौरान चित्र प्रति सैकेंड कई बार मिटते हैं। प्रयोक्‍ता इन मिटते-बनते अक्षरों के बीच से अक्षर चुनता है और जब तक पूरा पासवर्ड डाल नहीं लिया जाता, अगले अक्षर स्‍क्रीन पर चमकते रहते हैं।

कोई कीबार्ड इनपुट नहीं होता और स्‍क्रीन पर मौजूद तस्‍वीर खुद को इतनी तेजी से बनाती बिगाड़ती है कि उसे कोई चुरा नहीं पाता। साथ ही, हरेक माउस के क्लिक करने के साथ ही कैरेक्‍टर की स्थिति बदलती रहती है जो माउस की स्थिति को न पकड़ पाने के योग्‍य बनाता है।
इसकी सबसे बड़ी कमी यह है कि हिलते हुए अक्षर आखों के लिए नुकसानदायक हैं, लेकिन देखा जाए तो कंपनी शोधकर्ताओं के मुताबिक यह तकनीक काम करती दिख रही है।

Ref:http://www.scmagazineus.com/Protection-program-defeats-keyloggers/article/116662/






3.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator