सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर InfoSec News हैकर्स ने सीआईडी वेबसाइट को डी-फेस किया

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

हैकर्स ने सीआईडी वेबसाइट को डी-फेस किया

Last Updated on: Apr 06, 2010 07:11 PM

हैदराबाद: हैकर्स ने सीआईडी वेबसाइट, www.cidap.gov.in को मंगलवार के कुछ घंटों में डीफेस कर के हंगामा मचा दिया, संयोग से, सीआईडी के पास भी एक साइबर अपराध प्रकोष्ठ है।

हैकर्स ने साइट पर उनके भारतीय समकक्षों को लक्षित करते हुए - HMG और www.andhrahackers.com पर - अपमानजनक संदेश छोड़ दिया है – और सीआईडी वेबसाइट की हैकिंग को पाकिस्तान के तेल और गैस विनियामक प्राधिकरण (OGRA) वेबसाइट की हैकिंग की एक प्रतिक्रिया के रूप में घोषित कर दिया है। उन्होंने सीआईडी वेबसाइट पर मोस्‍ट वांटेड सूची को भी हैक कर लिया।

एडिशनल डीजीपी ए.के. खान ने कहा कि सीआईडी वेबसाइट हैक कर ली गई है और इसे पुन: बहाल करने के प्रयास जारी हैं। "हम ने इस URL को अवरोधित किया है,  इस जानकारी को बहाल करने के और हैकर्स को ट्रैक करने के प्रयास कर रहे हैं। जब तक हम इस वेबसाइट पर जानकारी पुनर्प्राप्‍त नहीं कर लेते लोगों को असुविधा का सामना करना होगा," खान ने कहा। उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश पुलिस साइबर अपराध से निपटने के लिए सक्षम है और सीआईडी कर्मी आक्रमणकारी के सर्वर को ट्रैक कर रहे हैं।

परंतु नीतिशास्‍त्र विशेषज्ञ हैकर गौतम एन. के अनुसार, "ट्रैकिंग की प्रक्रिया सरल नहीं होगी, एक हैकर प्रॉक्सी श्रृंखला तकनीक का उपयोग करता है, जिसमें विश्‍व भर में सैकडों सर्वरों का उनकी सुरक्षा कमज़ोरियों के साथ, अनियमित चयन किया जाएगा और उनकी ओर से लक्ष्य-सर्वर पर आक्रमण शुरू हो जाएगा," गौतम ने कहा।

17 नवंबर को OGRA वेबसाइट कथित स्‍वरूप में HMG द्वारा, हैक किया गया था, जो एक भारतीय हैकर्स समूह कहलाता है,  उनका लोगो पोस्‍ट करने के अलावा,  भारतीय हैकर्स ने भारतीय राष्ट्रीय चिह्न, जिस पर चार सिंह हैं, OGRA वेबसाइट पर पोस्ट किया था। इस के उत्तर में एक समूह ने जो पाकिस्तान साइबर सेना (पीसीए) कहलाता है, ओएनजीसी की वेबसाइटस् (www.ongcindia.com), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) (www.iirs.gov.in), सेंटर फॉर ट्रान्‍सपोर्टेशन रीसर्च एण्‍ड मैनेजमेंट CTRM) (www.ctram.indianrail.gov.in) और केन्द्रीय विद्यालय, रतलाम (www.kvrtm.org.in). की साइटस् को हैक कर लिया।

ओएनजीसी साइट को शीघ्र ही बहाल कर लिया गया परंतु हैकर्स युद्ध CTRM की वेबसाइट पर जारी है। बुधवार को, वेबसाइट पर वर्तमान समाचार को अतुल द्विवेदी द्वारा कई बार बदला गया था, केन्द्रीय विद्यालय, रतलाम की वेबसाइट जिसे पीसीए द्वारा हैक किया गया था, HMG द्वारा पुनः हैक कर लिया गया है।



Ref: http://timesofindia.indiatimes.com/Hyderabad/Hackers_deface_CID_website/articleshow/3762088.cms
3.5
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator