सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर ISEA Events दून इंटरनेशनल, मोहाली

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

दून इंटरनेशनल, मोहाली

Last Updated on: Aug 10, 2010 05:27 PM

स्कूल के छात्रों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान: दून इंटरनेशनल, मोहाली
24 अप्रैल 2010 को
द्वारा: सी-डॅक, मोहाली


सी-डॅक मोहाली ने स्कूल के छात्रों के लिए दून इंटरनेशनल स्कूल , मोहाली में सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। सभी छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए, कार्यशाला को दो सत्रों में आयोजित किया गया। छात्र सत्र के दौरान सक्रिय रूप से शामिल थे।

सत्र 1: 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा से 140 छात्रों ने सत्र में भाग लिया। फ़िशिंग, सुरक्षित ब्राउज़िंग, चैटिंग, एवं विभिन्न इंटरनेट की धमकियों पर विस्तीर्णता से चर्चा की गई एवं इंटरनेट पर सर्फिंग करते समय ली जाने वाली सावधानियों को संक्षिप्तता से सुविस्तारित किया गया। विन्डोज़ के अद्यतन एवं इंटरनेट फ़ायरवॉल के कार्य की तरह के इंटरनेट सुरक्षा उपायों के विषय में उन्हें बताया गया। वायरस, वर्म, स्‍पायवेयर, ईमेल घोटाले एवं नवीनतम वृत्त के अध्ययन जैसे विषय पर भी चर्चा की गई।

सत्र 2: कक्षा 8 वीं एवं 9 वीं से 145 छात्रों ने सत्र में भाग लिया। जब आप ऑनलाइन हों उस समय लिए जाने वाले इंटरनेट सुरक्षा उपायों एवं कदमों पर चर्चा हुई। वायरस, वर्म एवं स्पायवेयर जैसे विषयों को सुविस्तारित किया गया। ईमेल संलग्नक एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए छात्रों को युक्तियाँ दी गईं।

छात्रों से प्रतिक्रिया बहुत ही लाभदायक थी।

photo gallery.jpeg
3.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator