सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर ISEA Events APGENCO (एपीजीईएनसीओ) में आईएसए (ISA)

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

APGENCO (एपीजीईएनसीओ) में आईएसए (ISA)

Last Updated on: Aug 10, 2010 05:34 PM

सूचना सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला
स्थान: APGENCO (एपीजीईएनसीओ), विद्युतसुधा, खैराताबाद, हैदराबाद
दिनांक: 29 अप्रैल 2010, शुक्रवार – सांय 3:30 से 5:30 बजे तक


APGENCO (एपीजीईएनसीओ) में 60 सरकारी कर्मचारियों के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक, श्री. ए.रामाराव ने सभा को संबोधित किया एवं इंटरनेट जगत के अपने अनुभवों को साझा किया एवं सूचना सुरक्षा जागरूकता के महत्व का भी उल्लेख किया।
 
मुख्य अतिथि श्री. टी.एस. ऊमा महेश्वर राव, साइबर अपराध प्रकोष्ठ, हैदराबाद के पुलिस निरीक्षक ने अपने अनुभव साझा किए एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले कुछ जोखिम जैसे पहचान की चोरी, नाइजीरियन घोटाले, सामाजिक नेटवर्किंग जोखिम, फ़िशिंग घोटाले, संपत्ति घोटाले के विषय मे बताया एवं कहा की इंटरनेट के साथ आने वाले अज्ञात या अजनबी उपयोगकर्ताओं द्वारा आए जोखिमों से सतर्क रहें एवं इनका शिकार बनने से बचने के लिए कुछ दिशा निर्देशों एवं सुझावों का पालन करने को कहा।
 
इसके पश्चात श्रीमती. इन्द्रावेणी ने उदाहरण के साथ एक्टिव-एक्स, क्रॉस साइट स्क्रिप्टिंग जैसे  तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की।  वेब ब्राउज़र में सुरक्षा सुविधाएँ कैसे सक्षम करें, विश्वसनीय एवं अविश्वसनीय साइटों के अन्तर्गत साइटों को कैसे जोड़ें एवं पेरेन्टल नियंत्रण बार के लाभ के विषय में भी बताया।
 
साइबर बुलीज़, सुरक्षित खोज फ़िल्टर, पॉपअप अवरुद्ध करना, वेब ब्राउज़र की सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रदर्शन दिखाए गए।

सत्र के अंत में प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई एवं विजेताओं को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।

 

photo gallery.jpeg

1.66666666667
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator