यर वॉरफेयर महाविद्यालय में आईएसए (ISA)
सूचना सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला
स्थान: एयर वॉरफेयर महाविद्यालय
दिनांक : 30 अप्रैल 2010,शुक्रवार – सांय 02:30 से 4:30 बजे तक
एयर वॉरफेयर महाविद्यालय में 25 प्रतिभागियों के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। विंग कमांडर श्री. अरुन कुमार ने कार्यशाला के महत्व का संक्षिप्त विवरण दिया।
कार्यशाला के उद्देश्य बताने के साथ, सत्र, श्रीमती. इन्द्रावेणी द्वारा सुश्री. ओमआरथीएस के साथ, सामाजिक अभियांत्रिकी, पहचान की चोरी, सेवा में खंडन एवं फ़िशिंग जैसे आम आक्रमणों के नवीनतम परिदृश्यों एवं उदाहरणों के साथ प्रारंभ किया गया।
सुरक्षित वेब ब्राउज़िंग करने, अज्ञात उपयोगकर्ताओं से प्राप्त ई-मेल अवरुद्ध करने, अद्यतन एंटी-वायरस का उपयोग करने जैसे कुछ सुरक्षा सावधानियों का पालन करते हुए, किस प्रकार आक्रमणों को रोकें यह भी बताया।
विश्वसनीय एवं अविश्वसनीय साइटों की जाँच कैसे करें, एक विश्वसनीय साइट के प्रमाण पत्र की जांच कैसे करें, अज्ञात उपयोगकर्ता से प्राप्त ई-मेल कैसे खोजें (ट्रेस), डोमेन नाम के विवरण की जाँच कैसे करें, एवं वेब ब्राउज़र में सुरक्षा सुविधाएँ कैसे सक्षम करें, इस पर प्रयोगात्मक उदाहरण दर्शाए गए।
समस्त कार्यशाला सफल रही एवं सी-डॅक ने अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त की।













