एयर वॉरफेयर महाविद्यालय, सिकंदराबाद में आईएसए (ISA)
सूचना सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला
दिनांक: 15 अप्रैल 2010
स्थान: एयर वॉरफेयर महाविद्यालय, सिकंदराबाद
एयर वॉरफेयर महाविद्यालय में सूचना सुरक्षा जागरूकता पर 25 प्रतिभागियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सत्र सूचना सुरक्षा जागरूकता एवं इसके महत्व पर संक्षिप्त विवरण के साथ श्रीमती इन्द्रावेणी द्वारा आरंभ किया गया। उन्होनें इंटरनेट की सर्वोत्तम एवं निकृष्टतम बात एक उदाहरण के साथ समझाई। इसके पश्चात अनुभाग संवादात्मक हो गया एवं उसमें हाल के ऑनलाइन आक्रमणों एवं दिए गए दिशा निर्देशों एवं इंटरनेट पर जोखिम से बचने के लिए सुरक्षा सुझावों के विषय में समझाया गया।
ओएस अद्यतन, अवांछित सेवाओं को कैसे निष्क्रिय करें, पोर्ट्स, वायरस, वर्म्स, स्पायवेयर एवं ट्रोजन के बीच अंतर पर प्रश्न किए गए।
कार्यशाला सफल थी।













