हैदराबाद पब्लिक स्कूल रमन्थापुर, हैदराबाद में आईएसए (ISA)
सूचना सुरक्षा जागरूकता कार्यशालाओं के राष्ट्रीय अभियान के अंश के रूप में, कार्यशाला 250 छात्रों की संख्या के साथ हैदराबाद पब्लिक स्कूल, रमन्थापुर हैदराबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 16 अप्रैल 2010
स्कूल के संगणक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, श्री.श्रीकान्थ ने एक संक्षिप्त विवरण दिया एवं आईएसईए (ISEA) कार्यक्रम, जो सी-डॅक, हैदराबाद द्वारा निष्पादित किया गया है, उसके मुख्य उद्देश्य बताए।
इसके पश्चात सुश्री. एस. ओमआरथी ने सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम एवं छात्रों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यक्रम के महत्व के विषय में एक संक्षिप्त विवरण दिया एवं फिर इंटरनेट सुविधाओं, इंटरनेट की सर्वोत्तम एवं निकृष्टतम बातों, इंटरनेट नैतिकता, ब्राउज़र की सुरक्षा, मालवेयर के विषय के साथ एक तकनीकी सत्र आरंभ किया एवं जब वे ऑनलाइन हों उस समय सुरक्षा का महत्व बताया एवं सुझाव एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग के लिए दिशा निर्देश भी दिए।
सत्र के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सी-डॅक, हैदराबाद ने कार्यशाला पर अच्छी एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की।













