20 मार्च 2010 को गैर-आईटी/ सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए आईएसए (ISA) कार्यशाला
आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
गैर-आईटी / सरकारी उपयोगकर्ता
एनआईटी राउरकेला द्वारा
20 मार्च 2010 को
एनआईटी, सी-नेट, एनआईआईटी, म्यूनिसिपल महाविद्यालय, एनजीओज़ आदि जैसे विभिन्न संगठनों से लगभग 45 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में भाग लिया। प्रो. ए.बेहरा, निदेशक (प्रभारी) ने सत्र के उद्घाटन की अध्यक्षता की। सूचना सुरक्षा पर संक्षिप्त परिचय के साथ, प्रो. संजय कुमार जेना, कार्यशाला के समन्वयक द्वारा, कार्यक्रम 9:30 पर आरंभ किया गया। प्रो. ए.बेहरा ने विभिन्न गैर-आईटी/सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए ऐसी कार्यशालाओं के महत्व पर भी चर्चा की। इसके पश्चात, श्री सरोज कुमार पनिग्रही, परियोजना अधिकारी, आईएसईए (ISEA) एवं दो सहयोगी, श्री सूरज शर्मा एवं श्री आशीष कुमार दलाई ने सूचना सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा की:
1. कार्यालय में साइबर उपयोग: साधारण सुरक्षा, नीतिशास्त्र, सुरक्षा, ब्राउज़र सेटिंग्स, त्वरित संदेशन, प्रतिलिप्यधिकार (कॉपीराइट), सर्वोत्तम प्रथाएँ।
2. उपयोगकर्ता प्रमाण संरक्षण: पासवर्डस् एवं सोशल अभियांत्रिकी, ऑनलाइन लेनदेन सुरक्षा, ई - मेल सुरक्षा।
3. निजी संगणक सुरक्षा: ओएस (OS) अद्यतन, एंटी-वायरस सेटिंग्स, एंटी स्पायवेयर, डेस्कटॉप फ़ायरवॉल, भौतिक सुरक्षा, डाटा बैकअप एवं भंडारण।
इसके पश्चात, सुरक्षित इंटरनेट प्रयोग, सॉफ्टवेयर अद्यतन, एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर के उपयोग के संबंध में प्रतिभागियों को एनीमेशन वीडियो दिखाई गई।
इंटरनेट प्रयोग, ऑनलाइन चैट आदि के उपयोग से संबंधित कार्टून वीडियो भी दिखाई गई।
इसके पश्चात प्रतिभागियों के संदेहों के स्पष्टीकरण के लिए प्रश्न एवं उत्तर सत्र रखा गया।
अंत में प्रतिभागियों को भागीदारी के प्रमाण पत्रों के साथ सम्मानित किया गया।
1:30 बजे, दोपहर के भोजन के बाद कार्यशाला समाप्त हुई।













