सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर ISEA Events सी-डॅक नोएडा में आईएसए (ISA) कार्यशाला – 11 दिसम्बर 2009

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

सी-डॅक नोएडा में आईएसए (ISA) कार्यशाला – 11 दिसम्बर 2009

Last Updated on: Aug 10, 2010 10:44 AM

सूचना सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला
(11 दिसंबर 2009)

भारत सरकार की सांख्यिकीय प्रशासन राष्ट्रीय अकादमी के अधिकारियों के लिए,
भारतीय तटरक्षक बल एवं गुप्तचर संकेत व्यवस्था (II)
सी-डॅक, नोएडा द्वारा



कार्यशाला सीडॅक, नोएडा बी-30, सेक्टर 62 नोएडा में सभागार में आयोजित की गई। इसी का चित्रण करते बैनर, मुख्य द्वार एवं सभागार में लगाए गए। श्री . वी.के. शर्मा, मुख्य अन्वेषक ने सीडॅक, नोएडा, आईएसईए (ISEA) परियोजना की प्रगति के विषय में सभी सदस्यों को सूचित किया। सभी विशिष्ट अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया गया एवं एक गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया गया। डा. एन. डबल्यू. नेरुडकर (शैक्षिक अध्यक्ष) ने औपचारिक रूप से सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया। श्री. जी.वी. रघुनाथन (वरिष्ठ निदेशक एवं विभागाध्यक्ष (एचआरडी), डीआईटी, एमसीआईटी, भारत सरकार) ने प्रतिभागियों को संबोधित किया, जिसमें उन्होनें ऐसी कार्यशालाओं के प्रायः आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात उन्होनें विधिवत् रूप से कार्यशाला का उद्घाटन किया।

2 घंटे की अवधि का तकनीकी सत्र सीएच. एएस मूर्ति द्वारा आयोजित किया गया जिसमें उन्होनें प्रतिभागियों को सूचना सुरक्षा के सिद्धांतों, उनकी आवश्यकता एवं महत्व, इंटरनेट का उपयोग करते समय की जाने वाली एवं न की जाने वाली क्रियाओं आदि के विषय में सूचना दी। सत्र के दौरान प्रतिभागियों से विभिन्न सवाल किए गए एवं सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस सत्र के बाद, श्रीमती लक्ष्मी कल्याणी ने प्रतिभागियों को, "डिज़ाइन एण्ड डेवलपमेन्ट ऑफ़ ई-लर्निंग कन्टेन्ट्स फॉर ई-सिक्यूरिटी सोल्यूशन डेवलपर्स" (ई-सुरक्षा विकासक के लिए ई-लर्निंग सामग्री का डिज़ाइन एवं विकास), डीआईटी, एमसीआईटी, भारत सरकार, परियोजना के अन्तर्गत, सी-डॅक, नोएडा द्वारा विकसित, ई-सुरक्षा सामग्री के विषय में प्रतिभागियों को सूचना दी।

तकनीकी सत्र के अंत में सभी सदस्यों को चाय-नाश्ते के लिए आमंत्रित किया गया।

 

फोटो गेलरी
 

 

1.66666666667
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator