केन्द्रीय पोटाटो अनुसंधान संस्थान, शिमला में आईएसए (ISA) कार्यशाला
सरकारी कर्मचारियों के लिए आईएसईए(ISEA) कार्यशाला
स्थान: केन्द्रीय पोटाटो अनुसंधान संस्थान, शिमला
29 जनवरी 2010
द्वारा: सी-डॅक, मोहाली
सी-डॅक मोहाली ने सीआरपीआई (CPRI), शिमला में लगभग 100 सरकारी कर्मचारियों के लिए सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। सीआरपीआई (CPRI), भारतीय परिषद कृषि अनुसंधान, भारत सरकार के अन्तर्गत एक अनुसंधान संस्थान है।
कार्यशाला एक सत्र के साथ आरंभ की गई, जिसमें इंटरनेट धमकियाँ जैसे फ़िशिंग घोटाले, पहचान की चोरी एवं कई अन्य विषयों पर चर्चा की गई एवं कुछ सुरक्षा सुझाव, पेरेन्टल नियंत्रण बार के विषय में समझाया गया। इसके पश्चात, सत्र में स्पायवेयर, दुर्भावनापूर्ण वेबसाइट, अपने ब्राउज़र को हाईजैक से सुरक्षित रखने के सुझाव के विषय समाविष्ट थे। प्रतिभागी सत्र के दौरान सक्रिय रूप से भागीदार थे।
सुरक्षित ब्राउज़िंग, चैटिंग के विषय में विस्तार्णता से चर्चा की गई एवं इंटरनेट से सामग्री डाउनलोड करते समय ली जाने वाली सावधानियों को संक्षिप्तता से सुविस्तारित किया गया। प्रतिभागी इंटरनेट के प्रयोग पर उत्साही एवं उन्होनें इंटरनेट पर विभिन्न खतरों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। सरकारी कर्मचारियों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि यह उनके लिए एक कार्यशाला थी एवं इसमें कुछ अच्छे एवं नए सुझाव थे जिनका अभ्यास उनके द्वारा उनके कार्यालय एवं घर में किया जा सकता है। प्रतिभागियों नें एक ऐसी कार्यशाला में भाग लेने में उनकी खुशी व्यक्त की एवं कहा कि वे जिन समस्याओं का सामना करते हैं, कार्यशाला के दौरान उनका उल्लेख किया गया है, एवं अब वे स्पॅम, वायरस, स्पायवेयर आदि प्रकार की समस्याओं को कैसे दूर करें, यह समझ गए हैं।













