आईटीआई (ITI), राजपुरा में आईएसए कार्यशाला
आईटीआई के छात्रों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान: आईटीआई (ITI), राजपुरा
17 मार्च 2010 को
द्वारा: सी-डॅक, मोहाली
सी-डॅक, मोहाली ने 350 छात्रों एवं शिक्षकों के लिए आईटीआई (ITI), राजपुरा में सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।
फ़िशिंग, सुरक्षित ब्राउज़िंग, इंटरनेट उपयोग करते समय लिए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा उपाय एवं विभिन्न इंटरनेट धमकियों पर चर्चा की गई। प्रतिभागी इंटरनेट का उपयोग करते समय लिए जाने वाले सुरक्षा कदमों के विषय में जानने के लिए बहुत उत्सुक थे एवं उन्होनें इंटरनेट पर समस्यों के विभिन्न प्रकारों का जिनका उन्हें सामान्य रूप से सामना करना पड़ा हो, उन अनुभवों को साझा किया। उन्हें स्पायवेयर, वायरस, वर्म, ट्रोजन के विषय में बताया गया एवं उन्हें वास्तव रूप से दिखाया गया। निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के कदमों के विषयों में भी चर्चा की गई।
प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी एवं लाभदायक थी













