जेएनवी (JNV),कोम्मड़ी, वीएसकेपी (VSKP) में आईएसए (ISA) कार्यशाला
सूचना सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला
जवाहर नवोदय विद्यालय, कोम्मड़ी, विशाखापट्टनम में
29 जनवरी 2010 को
द्वारा: सी-डॅक, हैदराबाद
जेएनवी विद्यालय समूह से 50 शिक्षकों के लिए एवं जेएनवी कोम्मड़ी से 11वीं एवं 12वीं से 60 स्कूली छात्रों के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि, चैतन्य अभियांत्रिकी महाविद्यालय, विशाखापट्टनम, संगणक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक-एफ डीआरडीओ, श्री. सुरेन्द्र राव ने इंटरनेट पर जानकारी कैसे स्पूफ़ की जा सकती है इस पर संक्षिप्त विवरण दिया एवं सूचना सुरक्षा के महत्व के विषय में समझाया। उन्होंने यह भी कहा कि आज की तकनीक, आने वाले कल की नहीं है क्योंकि नैतिकता का स्तर गिर रहा है, हमें नैतिकता को महत्व देने की आवश्यकता है। जानकारी का सुरक्षित तरीके से बचाव हमारी जिम्मेदारी एवं आवश्यकता है।
इसके पश्चात, सत्र, सुरक्षित वेब ब्राउज़िंग, ऑनलाइन आक्रमण, ऑनलाइन जोखिम एवं सुरक्षा उपायों के साथ आरंभ हुआ एवं संवादात्मक सत्र के साथ आगे बढ़ा एवं विश्वसनीय साइटों, आभासी कीबोर्ड एवं पेरेन्टल नियंत्रण बार के उपयोग को कैसे पहचानें, इस पर प्रश्न उठाए गए।
दोपहर में, स्कूली बच्चों के लिए इंटरनेट का उपयोग करते समय, इंटरनेट नैतिकता एवं सुरक्षित वेब ब्राउज़िंग एवं सुरक्षा उपायों के विषय में सत्र आयोजित किया गया।
सत्र के अंत में स्कूल के बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई एवं विजेताओं को उपहारों के साथ सम्मानित किया गया।













