केवी पिकेट, सिकंदराबाद में आईएसए (ISA) कार्यशाला
सूचना सुरक्षा जागरूकता पर आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान: केन्द्रीय विद्यालय पिकेट, सिकंदराबाद
दिनांक: 22 जनवरी 2010, - शुक्रवार ,
प्रात: 9.00 से दोपहर 12.30 तक संगठित द्वारा: केन्द्रीय विद्यालय पिकेट, सिकंदराबाद
द्वारा प्रायोजित: सी-डॅक, हैदराबाद
सूचना सुरक्षा जागरूकता कार्यशालाओं के राष्ट्रीय अभियान के अंश के रूप में, मास्टर प्रशिक्षक कार्यक्रम की श्रृंखला में चौथी कार्यशाला, केन्द्रीय विद्यालय, सिकंदराबाद के 250 छात्रों की संख्या के साथ सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
स्कूल के प्राचार्य ने आईएसईए (ISEA) कार्यक्रम, जो सी-डॅक, हैदराबाद द्वारा निष्पादित किया गया था, उसका एक संक्षिप्त वर्णन दिया एवं उसका मुख्य उद्देश्य बताया।
इसके पश्चात, सुश्री. एस. ओमआरथी ने सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के विषय में एक संक्षिप्त विवरण दिया एवं छात्रों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यक्रम का महत्व बताया एवं तब ब्राउज़र सुरक्षा, मालवेयर, सामाजिक नेटवर्किंग के साथ एक तकनीकी सत्र आरंभ किया एवं जब वे ऑनलाइन रहें, उस समय की जाने वाली सुरक्षा का महत्व बताया एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग के लिए सुझाव एवं दिशा निर्देश भी दिए।
इसके पश्चात, सत्र, पहचान की चोरी, फ़िशिंग के विषय में प्रश्नों के साथ संवादात्मक सत्र की ओर बढ़ा।
सत्र के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं विजेताओं एवं उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सी-डॅक, हैदराबाद ने कार्यशाला से अच्छी एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की।













