सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर ISEA Events डीओईएसीसी केन्द्र, श्रीनगर/जम्मू द्वारा आईएसए कार्यशाला

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

डीओईएसीसी केन्द्र, श्रीनगर/जम्मू द्वारा आईएसए कार्यशाला

Last Updated on: Aug 09, 2010 06:04 PM

सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता पर कार्यशाला

द्वारा : डीओईएसीसी (DOEACC) केंद्र श्रीनगर/जम्मू

स्‍थान: एम.एच.ए.सी. स्कूल, जम्मू

on: 07 सितम्बर 2009 को

 

समाचार कवरेज

विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों के लिए एम.एच.ए.सी. स्कूल, जम्मू में 07 सितम्बर को 2009 कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहाँ कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के 43 छात्र अपने 5 अध्यापकों के साथ उपस्थित थे। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री. योगेश खोसला भी कार्यशाला के दौरान सक्रिय रूप से समाविष्‍ट थे। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता श्री. रजनीश रैना, श्री. एस.के. शर्मा एवं श्री. डी. एस. ओबेराय थे।

कार्यशाला का आयोजन सत्र स्‍वरूप में किया गया एवं निम्नलिखित सत्रों का निष्‍पादन किया गया।
 
1. आईएसईए (ISEA) परियोजना का परिचय
2. सूचना सुरक्षा का परिचय
3. वीडियो सत्र-3  भाग श्रृंखला
4. धमकियाँ, भेद्यताएँ, ब्राउज़र, आईएम, डाउनलोड, एंटी-वायरस, फ़ायरवॉल, ओएस अद्यतन, स्‍पायवेयर, की-लॉगर्स आदि पर विस्तृत सत्र।
5. फ़ायरवॉल, एंटी-वायरस, ओएस अद्यतन, इंटरनेट ब्राउज़र, पासवर्ड पर प्रात्‍यक्षिक सत्र
6. प्रश्न एवं उत्तर सत्र
 
कार्यशाला के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों को हमारी सूचना एवं संचार प्रणाली के विशेष खतरों पर जागरूकता प्रदान की गई, विशेषत: जब इंटरनेट का उपयोग कर रहे हों। सूचना सुरक्षा प्रारूप के साथ धमकियाँ एवं कमजोरियों (मास्‍करैडिंग, स्निफिंग, फेब्रिकेशन आदि) का गहन अध्‍ययन किया गया।

प्रात्‍यक्षिक सत्र में, टीम के सदस्यों ने निम्‍नलिखित से संबध्‍द मुद्दों का अध्‍ययन किया,
1. एंटी-वायरस हस्ताक्षर अद्यतन (स्वचालित एवं अनुसूचीबध्‍द)
2. फायरवॉल के उपयोग एवं इसके विन्यास
3. ऑपरेटिंग सिस्टम पैच एवं अद्यतन (पैच डाउनलोड करना)
4. सुरक्षित ब्राउज़िंग के लिए ब्राउज़र का उपयोग कैसे किया जाए - इतिहास, सुरक्षा, स्वत:पूर्ण   सुविधाएँ आदि
5. फ़िशिंग, स्‍पायवेयर एवं की-लॉगर्स
6. सुरक्षित डाउनलोड करने के लिए टिप्‍स् आदि

सत्र का अंत, प्रश्न-उत्तर सत्र के द्वारा किया गया, जहाँ साधारण इंटरनेट एवं सूचना डाउनलोड करने से संबंधित मनोरंजक प्रश्‍न थे, जैसे ई-मेल एवं इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के अनुरेखण के तंत्र, एन्क्रिप्शन एवं स्‍टेग्‍नोग्राफी से संबंधित जटिल प्रश्‍न छात्रों ने पूछे एवं वक्‍ताओं द्वारा उनके अच्छी तरह से स्पष्टीकरण दिये गए।
 

समाचार कवरेज

 

1.33333333333
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator