आईएसए (ISA) कार्यशाला, पाइनग्रोव स्कूल, धरमपुर, (एच.पी.), सोलन
स्कूली बच्चों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान: पाइनग्रोव स्कूल, धरमपुर, (एच.पी.)
26 मार्च 2010 को
द्वारा: सी-डॅक, मोहाली
सी-डॅक मोहाली ने 100 छात्र एवं शिक्षकों के लिए पाइनग्रोव स्कूल, सोलन में सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कक्षा 8वीं, 9वीं के छात्रों ने कार्यशाला में भाग लिया एवं वे सत्र के दौरान सक्रिय रूप से शामिल रहे।
सुरक्षित ब्राउज़िंग, चैटिंग एवं विभिन्न इंटरनेट धमकियों पर चर्चा की गई एवं इंटरनेट उपयोग करते समय, लिए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा उपायों को संक्षिप्तता से सुविस्तारित किया गया। बच्चे इंटरनेट का उपयोग करते समय लिए जाने वाले सुरक्षा उपायों के विषय में जानने के लिए बहुत उत्सुक थे एवं उन्होनें इंटरनेट पर सामान्य रूप से आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्यों पर अपने अनुभवों को साझा किया। फ़िशिंग, वायरस, वर्म एवं स्पायवेयर जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। बच्चों के साथ संवादात्मकता ने ऐसा वातावरण बनाया कि वे इंटरनेट पर अपने विचार एवं समस्याएँ व्यक्त करने लगे।
कार्यशाला की प्रतिक्रिया उत्कृष्ट थी।













