यूजीसी (UGC) जेएनटीयू (JNTU) में 19-03-2010 को अभियांत्रिकी छात्रों के लिए आईएसए (ISA) कार्यशाला
सूचना सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला
19 मार्च 2010 को
स्थान: यूजीसी (UGC) भवन जेएनटीयू (JNTU) परिसर, कुकटपल्ली
द्वारा निष्पादित: सी-डॅक, हैदराबाद
जेएनटीयू (JNTU), हैदराबाद में संगणक विज्ञान विभाग द्वारा 300 छात्रों के लिए सूचना सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंटरनेट के माध्यम से, जानकारी प्रक्रिया, जानकारी आश्वासन जैसी जानकारियों को रूपांतरित करने के मूल कदमों एवं जानकारी स्पूफ़ करने की क्या संभावनाएँ हैं, इसके विषय में सत्र, श्री. मूर्ती द्वारा आरंभ किया गया। उन्होनें परत आधारित आक्रमण, आक्रमण की तकनीकें, विभिन्न प्रकार के आक्रमण एवं इन आक्रमणों से बचने के लिए तकनीकी कार्यान्वयन का उपयोग कैसे करें, इस विषय में भी समझाया। एवं वास्तविक उदाहरण दिखाए गए। इस बीच प्रश्नोत्तरी संचालित की गई एवं विजेताओं को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।
अज्ञात उपयोगकर्ताओं से प्राप्त फ़िशिंग ई-मेल को कैसे खोजें (ट्रेस) करें, इसका डेमो प्रदर्शन दिया गया।













