सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर ISEA Events विश्व भारती पब्लिक स्कूल में आईएसईए (ISA) कार्यशाला

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

विश्व भारती पब्लिक स्कूल में आईएसईए (ISA) कार्यशाला

Last Updated on: Aug 10, 2010 11:13 AM

सूचना सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला
द्वारा: डीओईएसीसी (DOEACC) केन्द्र, श्रीनगर /जम्मू 
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में
03 दिसंबर, 2009 को

 



डीओईएसीसी (DOEACC) सेंटर द्वारा श्रीनगर/जम्मू में 03 दिसंबर 2009 को विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सूचना सुरक्षा जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 10 वीं, 11 वीं एवं 12 वीं के 108 छात्रों के साथ 31 शिक्षकों एवं उनके 2 अभिभावकों ने भाग लिया।  कार्यशाला में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. मेहता, डॉ. ओ.पी. राजदान, विश्व भारती वुमेन्ज़ वेलफ़ेयर इंस्टिट्यूशन के उपाध्यक्ष, प्रो. ए.एन. साधू, अध्यक्ष विश्व भारती पब्लिक हायर सेकेन्डरी स्कूल, ने भाग लिया। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता थे, श्री. रजनीश रैना (टीओ), श्री. एस.के. शर्मा (टीए) एवं श्री. डी. एस. ओबेराई (वैज्ञानिक/ अभीयंता डी)।

कार्यशाला सत्र स्वरूप में आयोजित की गई एवं निम्नलिखित सत्र आयोजित किए गए,
1. आईएसईए (ISEA) परियोजना का परिचय
2. सूचना सुरक्षा का परिचय
3. वीडियो सत्र-3 भागों की श्रृंखला
4. धमकियों, अरक्षितताओं, ब्राउज़र, आईएम, डाउनलोड, एंटी-वायरस, फ़ायरवॉल  एवं एंटी-वायरस अद्यतन, स्‍पायवेयर आदि पर विस्तृत सत्र
5. फायरवॉल, एंटी वायरस ओएस अद्यतन, इंटरनेट ब्राउज़र, पासवर्ड्स पर प्रात्यक्षिक सत्र
6. प्रश्न एवं उत्तर सत्र

कार्यशाला के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों को आधुनिक सूचना एवं संचार के खतरों से अवगत कराया गया। कार्यशाला के वक्ताओं ने छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इंटरनेट का उपयोग करते समय एक व्यक्ति को जिन खतरों का सामना करना पड़ता है, उस विषय में अवगत कराया। वक्ता ने सुरक्षित संचार एवं इंटरनेट के योग्य उपयोग की पद्धतियों का पालन के प्रयोग पर ज़ोर दिया।

प्रात्‍यक्षिक सत्र में, टीम के सदस्यों ने प्रात्य मुद्दों को समाविष्ट किया जो निम्नलिखित से संबंधित थे
1. एंटी-वायरस हस्ताक्षर अद्यतन
2. फायरवॉल का उपयोग एवं इसका विन्यास
3. ऑपरेटिंग प्रणाली पॅच एवं अद्यतन
4. सुरक्षित ब्राउज़िंग-इतिहास, सुरक्षा आदि के लिए ब्राउज़रों को कैसे उपयोग किया जाए
5. फ़िशिंग, स्‍पायवेयर
6. सुरक्षित डाउनलोड करने के लिए सुझाव आदि

सत्र के अंत में प्रश्‍न एवं उत्तर सत्र था, जहां जानकारी डाउनलोड, फ़ायरवॉल एवं एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर पर प्रश्‍न किए गए।

 


 

 

2.66666666667
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator