सी-डॅक मोहाली में आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान : सी डॅक, मोहाली
7 मई 2010 को
द्वारा: सी-डॅक मोहाली
सी-डॅक मोहाली ने 105 छात्रों एवं शिक्षकों के लिए सी डॅक, मोहाली में सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।
प्रतिभागियों ने सांतिशेर सिंह पब्लिक स्कूल, मोहाली से कार्यशाला में भाग लिया: 50
प्रतिभागियों ने पैरागॉन उच्चतर माध्यमिक स्कूल, मोहाली से कार्यशाला में भाग लिया: 25
प्रतिभागियों ने रयान इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली से कार्यशाला में भाग लिया: 30
विन्डोज़ के अद्यतन एवं इंटरनेट फ़ायरवॉल कार्यप्रणाली जैसे इंटरनेट सुरक्षा उपायों के विषय में उन्हें बताया गया। वायरस, वर्म, स्पायवेयर, ईमेल घोटाले एवं नवीनतम मामले के अध्ययन जैसे विषय पर भी चर्चा की गई। फ़िशिंग, पहचान की चोरी एवं व्यक्तिगत जानकारी पर विभिन्न ऑनलाइन पर चर्चा की गई। छात्र इंटरनेट का उपयोग करते समय लिए जाने वाले सुरक्षा उपायों के विषय में जानने के लिए बहुत उत्सुक थे एवं उन्होनें इंटरनेट पर सामान्य रूप से आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्यों पर अपने अनुभवों को साझा किया।
ईमेल संलग्नक एवं प्रासंगिक व्यक्तिगत जानकारी को ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए छात्रों को को सुझाव दिए गए।
छात्रों से प्रतिक्रिया बहुत ही लाभदायक थी।













