केवी, मलकापुरम में आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
केवी, मलकापुरम में आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्कूली बच्चों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान- केन्द्रीय विद्यालय, मलकापुरम, विशाखापटनम
18 जुलाई 2009
सी-डॅक हैदराबाद ने 150 बच्चों एवं 5 शिक्षकों के लिए केन्द्रीय विद्यालय स्कूल, मलकापुरम में सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। 9वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा के बच्चों ने कार्यशाला में भाग लिया एवं सत्र के दौरान वे सक्रिय रूप से भागीदार रहे।
सुरक्षित ब्राउज़िंग, चैटिंग के विषयों पर विस्तीर्णता से चर्चा की गई एवं इंटरनेट से सामग्री डाउनलोड करते समय ली जाने वाली सावधानियों को संक्षेप में सुविस्तारित किया गया। बच्चे इंटरनेट के प्रयोग पर उत्साहयुक्त थे एवं उन्होनें इंटरनेट पर वायरस के अपने अनुभवों को साझा किया। यह स्कूल की प्रतिक्रिया के अनुसार, उनके लिए एक उपयोगी कार्यशाला थी।













