आईटीआई (ITI), खरड़, मोहाली के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
आईटीआई (ITI) के छात्रों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान: आईटीआई (ITI), खरड़, मोहाली
19 मार्च 2010 को
द्वारा: सी-डॅक, मोहाली
सी-डॅक, मोहाली ने 40 छात्रों एवं शिक्षकों के लिए आईटीआई (ITI), खरड़, मोहाली में सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। छात्र सत्र के दौरान सक्रिय रूप से शामिल थे।
फ़िशिंग, सुरक्षित ब्राउज़िंग, इंटरनेट उपयोग करते समय लिए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा उपाय एवं विभिन्न इंटरनेट धमकियों पर चर्चा की गई। छात्रों ने इंटरनेट का उपयोग करते समय समस्यों के विभिन्न प्रकारों का जिनका उन्हें सामान्य रूप से सामना करना पड़ा हो, उन अनुभवों को साझा किया। बच्चों के साथ संवादात्मकता ने ऐसा वातावरण बनाया कि इंटरनेट पर अपने विचार एवं समस्याएँ व्यक्त करने लगे। स्पायवेयर, वायरस, वर्म जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया बहुत ही लाभदायक थी।














