ISA कार्यशाला ग्वालियर
Last Updated on:
Aug 06, 2010 03:06 PM
ISA कार्यशाला
ग्वालियर - मध्य प्रदेश
06/09/08
ABV-IIITM ग्वालियर द्वारा आयोजित ‘सूचना सुरक्षा जागरूकता’ पर एक दिवसीय कार्यशाला। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में उच्च माध्यमिक स्कूल के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर के छात्र समाविष्ट हैं। इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रोफेसर एस.डी.देशमुख, निदेशक, ABV IIITM, ग्वालियर ने किया था।
इस कार्यशाला की समय-योजना इस तरह की गई थी कि नेटवर्क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर दो चर्चाएँ आयोजित होना निश्चित था। और नेटवर्क सुरक्षा और ऑपरेटिंग सिस्टम सुरक्षा सेटअप करने के लिए सक्रिय प्रदर्शन/प्रात्यक्षिक भी किया गया। .
इस कार्यशाला में 11 विभिन्न स्कूलों के लगभग 35 लोग उपस्थित थे। सहभाग लेनेवाले स्कूलों की सूची में हैं:
- केन्द्रीय विद्यालय, ग्वालियर, क्र 1
- केन्द्रीय विद्यालय, ग्वालियर, क्र 2
- केन्द्रीय विद्यालय, ग्वालियर, क्र 3
- केन्द्रीय विद्यालय, ग्वालियर, क्र 4
- केन्द्रीय विद्यालय, ग्वालियर, क्र 5
- केन्द्रीय विद्यालय, भिंड
- केन्द्रीय विद्यालय, मुरैना
- एयर फोर्स स्कूल, क्र. 1
- सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर
- सिंधिया स्कूल, ग्वालियर किला
- लिटिल एन्जिल्स हाई स्कूल, ग्वालियर.
इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों को किटस् प्रदान की गईं जिसमें एक बैग, सुरक्षा पर अध्ययन सामग्री, नोट पैड, कलम और एक माउस पैड थे।
डा. शशिकला तपस्वी के वोट ऑफ थँक्स/आभार प्रदर्शन के साथ इस कार्यशाला का समापन किया गया।
सहभागियों द्वारा भविष्य में ऐसी कार्यशालाओं की आवश्यकता की अभिव्यक्ति प्रकट की गई।
फोटो गैलरी
No rating set
Document Actions
Share
|













