सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर ISEA Events केन्द्रीय विद्यालय, 'के' ज़ीरकपुर

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

केन्द्रीय विद्यालय, 'के' ज़ीरकपुर

Last Updated on: Aug 10, 2010 12:33 PM

स्कूली बच्चों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान: केन्द्रीय विद्यालय, 'के' ज़ीरकपुर
4 फ़रवरी 2010 को
द्वारा: सी-डॅक, मोहाली



सी-डॅक मोहाली ने केन्द्रीय विद्यालय, ज़ीरकपुर, मोहाली में 210 बच्चों एवं 12 शिक्षकों के लिए सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं के बच्चों ने कार्यशाला में भाग लिया एवं सत्रों के दौरान वे सक्रिय रूप से भागीदार थे।

सभी छात्रों के बीच जागरूकता का प्रसार करने के लिए हमने कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की। पहले सत्र में 7वीं, 8वीं कक्षा से 110 बच्चे सम्मिलित थे। दूसरा सत्र कक्षा 8वीं, 9वीं के 100 छात्रों के लिए आयोजित किया।

फ़िशिंग, सुरक्षित ब्राउज़िंग, सुरक्षित चैटिंग के विषय पर विस्तीर्णता से चर्चा की गई एवं इंटरनेट पर सर्फिंग करते समय ली जाने वाली सावधानियों को संक्षिप्त में सुविस्तारित किया गया। ऑनलाइन जानकारी की सुरक्षा के लिए, पहचान की चोरी एवं सुरक्षा उपायों के विषय पर चर्चा की गई। बच्चे वायरस, वर्म, स्‍पायवेयर के विषय में जानना चाहते थे एवं उन्होनें इंटरनेट पर विभिन्न खतरों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

छात्रों की प्रतिक्रिया, वस्तुत: कार्यशाला से उनकी संतुष्टि का प्रतिनिधित्व कर रही थी।

 



photo gallery.jpeg
2.66666666667
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator