केन्द्रीय विद्यालय एएफ़एस (AFS), ज़ीरकपुर
स्कूली बच्चों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान: केन्द्रीय विद्यालय, एएफ़एस (AFS), ज़ीरकपुर, चंडीगढ़
5 फ़रवरी 2010 को
द्वारा: सी-डॅक मोहाली
सी-डॅक मोहाली ने केन्द्रीय विद्यालय, एएफ़एस (AFS), ज़ीरकपुर (चंडीगढ़) में 110 बच्चों एवं 6शिक्षकों के लिए सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कक्षा 7वीं, के बच्चों ने कार्यशाला में भाग लिया एवं सत्रों के दौरान वे सक्रिय रूप से भागीदार रहे।
फ़िशिंग, सुरक्षित ब्राउज़िंग, सुरक्षित चैटिंग के विषय पर विस्तीर्णता से चर्चा की गई एवं इंटरनेट पर सर्फिंग करते समय ली जाने वाली सावधानियों को संक्षिप्त में सुविस्तारित किया गया। अपने संगणक को विभिन्न ऑनलाइन साथ ही साथ ऑफ़लाइन इंटरनेट धमकियों से कैसे सुरक्षित रखें इस विषय में सूचना दी गई। बच्चों के साथ संवादात्मकता ने ऐसा वातावरण बनाया कि इंटरनेट पर अपने विचार एवं समस्याएँ व्यक्त करने लगे।
उनकी प्रतिक्रिया, वास्तव में, कार्यशाला से उनकी संतुष्टि का प्रतिनिधित्व करती है।













