केन्द्रीय विद्यालय, सेक्टर-31, चंडीगढ़
स्कूली बच्चों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान: केन्द्रीय विद्यालय, सेक्टर-31, चंडीगढ़
3 फ़रवरी 2010 को
द्वारा: सी-डॅक, मोहाली
सी-डॅक मोहाली ने केन्द्रीय विद्यालय, सेक्टर 31, चंडीगढ़ में 151 बच्चों एवं 10 शिक्षकों के लिए सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कक्षा 8 वीं, 9वीं, 11वीं के बच्चों ने कार्यशाला में भाग लिया एवं सत्रों के दौरान वे सक्रिय रूप से समाविष्ट थे।
सभी छात्रों के बीच जागरूकता का प्रसार करने के लिए हमने कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की। पहले सत्र में 8 वीं, 9 वीं कक्षा से 80 बच्चे सम्मिलित थे। दूसरा सत्र कक्षा 11वीं के 71 छात्रों के लिए आयोजित किया।
फ़िशिंग, सुरक्षित ब्राउज़िंग, चैटिंग एवं विभिन्न इंटरनेट धमकियों के विषय में विस्तार्णता से चर्चा की गई एवं इंटरनेट पर सर्फ़ करते समय ली जाने वाली सावधानियों को संक्षिप्तता से सुविस्तारित किया गया। बच्चे इंटरनेट के प्रयोग करते समय ली जाने वाले सुरक्षा उपायों के विषय में जानने के लिए बहुत उत्साही थे एवं उन्होनें इंटरनेट पर विभिन्न खतरों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। बच्चों के साथ संवादात्मकता ने ऐसा वातावरण बनाया कि इंटरनेट पर अपने विचार एवं समस्याएँ व्यक्त करने लगे।
उनकी प्रतिक्रिया, वस्तुत: कार्यशाला से उनकी संतुष्टि का प्रतिनिधित्व करती है।













