आईएसईए (ISA) पर श्रीनिधी इंटरनेशनल स्कूल में मास्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम
सूचना सुरक्षा जागरूकता मास्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम
दिनांक: 9 जनवरी 2010
स्थान: श्रीनिधी इंटरनेशनल स्कूल, मोइनाबाद, हैदराबाद
द्वारा: सी-डॅक, हैदराबाद
सूचना सुरक्षा जागरूकता कार्यशालाओं के राष्ट्रीय अभियान के अंश के रूप में, मास्टर प्रशिक्षक कार्यक्रम की श्रृंखला में तीसरी कार्यशाला, मोइनाबाद, हैदराबाद के श्रीनिधी इंटरनेशनल स्कूल से 60 शिक्षकों की संख्या के साथ सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
स्कूल के उप-प्राचार्य ने आईएसईए (ISEA) कार्यक्रम, जो सी-डॅक, हैदराबाद द्वारा निष्पादित किया गया था उसका संक्षिप्त विवरण दिया एवं आईएसईए (ISEA) समूह की इस तरह के जागरूकता कार्यशाला का आयोजन करने के लिए सराहना की।
इसके पश्चात, सुश्री. एस. ओमआरथी ने सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का एवं शिक्षकों एवं छात्रों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यक्रम के महत्व के विषय में एक संक्षिप्त विवरण दिया एवं तब इंटरनेट नैतिकता, ब्राउज़र की सुरक्षा के साथ तकनीकी सत्र शुरू किया एवं जब वे ऑनलाइन हों उस समय सुरक्षा का महत्व बताया एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग के लिए सुझाव एवं दिशा निर्देश भी दिए।
इसके बाद, की (कुंजी) लॉगर्स, फायरवॉल, पेरेन्टल नियंत्रण बार आदि पर सत्र, प्रश्नोत्तरी संवादात्मक सत्र एवं प्रश्नों के साथ आगे बढ़ा।
सी-डॅक, हैदराबाद ने कार्यशाला पर अच्छी एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की।













