सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर ISEA Events सूचना सुरक्षा जागरूकता पर मास्टर प्रशिक्षक कार्यक्रम – 18 दिसम्बर, 2009

Large Text  small text  original text  text mode site  
नेवीगेशन
Log in


अपना पासवर्ड भूल गए
नया यूजर
OpenID Log in

 

सूचना सुरक्षा जागरूकता पर मास्टर प्रशिक्षक कार्यक्रम – 18 दिसम्बर, 2009

Last Updated on: Aug 10, 2010 11:17 AM

मास्टर प्रशिक्षक कार्यक्रम
सूचना सुरक्षा जागरूकता पर
दिनांक: 18 दिसम्बर 2009
स्थान: कामत लिंगापुर होटल, हैदराबाद


सूचना सुरक्षा जागरूकता कार्यशालाओं के राष्ट्रीय अभियान के अंश के रूप में, मास्टर प्रशिक्षक कार्यक्रम की श्रृंखला में पहली कार्यशाला जुड़वा शहर (हैदराबाद एवं सिकंदराबाद) के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के 40 शिक्षकों एवं 40 छात्रों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि: डॉ. बी.सी. जिनागा, ओएसडी, जेएनटीयू ने इंटरनेट की दुनिया के अपने अनुभव के साथ आरंभ किया एवं उन्होनें कहा कि सूचना सुरक्षा पर जागरूकता आज की आवश्यकता है, जैसे की हम दैनिक समाचार पत्रों एवं टीवी समाचारों में इंटरनेट धोखाधड़ी के मामलों के दर्ज होने की संख्या में वृद्धि होती देख सकते हैं। एवं इस संबंध में, बच्चे दिन प्रतिदिन हो रही इंटरनेट धोखाधड़ी पर जागरूकता की कमी की वजह से अधिक असुरक्षित हैं। हमें उन्हें  अधिक सुरक्षित एवं जागरूक बनाने के लिए इस पर ध्यान देना चाहिए।

डा.एन.सरत चन्द्र बाबू, निदेशक, सी-डॅक, हैदराबाद ने संपूर्ण कार्यशाला को प्रबुद्ध किया एवं छात्रों एवं शिक्षकों के लिए इस प्रकार की जागरूकता कार्यशालाओं के आयोजन का महत्व बताया। शिक्षक भविष्य की पीढ़ी के लिए एक रास्ता प्रशस्त करते हैं एवं छात्र भविष्य की पीढ़ी की उम्मीद हैं इसिलिए वे दूसरों को ज्ञान एवं जागरूकता प्रदान करना प्रचलित रख सकते हैं।

श्री. एस सेल्वाराज, केन्द्रीय विद्यालय हैदराबाद के क्षेत्र के सहायक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे एवं उन्होनें कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षकों एवं छात्रों दोनों समुदायों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा। इसके अलावा, यह जागरूकता कार्यक्रम स्कूल के पाठ्यक्रम में मूलरूप से समाविष्‍ट किया जाना चाहिए। वह इंटरनेट मुद्दों पर अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा कर रहे थे।

बाद में सत्र बहुत संवादात्मक हो गया। सी-डॅक ने कार्यशाला पर अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त की।

 

फोटो गेलरी

समाचार कोवेरगे
 

 

1.66666666667
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator