सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल, कसौली, 27-02-2010
स्कूली बच्चों के लिए आईएसईए (ISEA) कार्यशाला
स्थान- सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल, कसौली
27 फ़रवरी 2010 को
सी-डॅक, मोहाली द्वारा
सी-डॅक मोहाली ने 400 छात्रों एवं शिक्षकों के लिए, सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल, कसौली में सामूहिक स्तर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।
सी-डॅक मोहाली ने, 400 स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों के लिए, सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल, कसौली में सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कक्षा 7वीं, 8वीं 9वीं, 10वीं के बच्चों ने कार्यशाला में भाग लिया एवं सत्रों के दौरान वे सक्रिय रूप से भागीदार रहे।
इंटरनेट का प्रयोग करते समय नैतिकता के पालन के विषय में उन्हें बताया गया। सुरक्षित ब्राउज़िंग, सुरक्षित चैटिंग पर विस्तीर्णता से चर्चा की गई एवं इंटरनेट पर सर्फिंग करते समय ली जाने वाली सावधानियों को संक्षिप्त में सुविस्तारित किया गया। ऑनलाइन सूचना की रक्षा के लिए, पहचान की चोरी एवं सुरक्षा उपायों के विषय पर बातचीत की गई। बच्चे वायरस, वर्म, स्पायवेयर के विषय में जानने के लिए बहुत उत्सुक थे एवं उन्होनें इंटरनेट पर समस्यों के विभिन्न प्रकारों का, जिनका उन्हें सामान्य रूप से सामना करना पड़ा हो, अपने अनुभवों को साझा किया। स्केयरवेयर के विषयों में भी चर्चा की गई।
छात्रों की प्रतिक्रिया ने वस्तुत: कार्यशाला से अपनी संतुष्टि का प्रतिनिधित्व किया।













