इंटरनेट अवधारणाओं
इंटरनेट को समझें
इंटरनेट के लिए विभिन्न परिभाषाएँ हैं परंतु उन सब का एक ही अर्थ है जो नीचे दिखाया गया है।
परिभाषा 1: अंतर्संबध्द नेटवर्कस् की श्रृंखला जो विश्व के लाखों संगणकों द्वारा आवेष्टित किए हुए डाटा का संचार करने की अनुमति देता है।
परिभाषा 2: एक वैश्विक संचार नेटवर्क जो विश्व के लाखों संगणकों को कनेक्ट करने एवं जानकारी का विनिमय करने की अनुमति देता है।
परिभाषा 3:संगणक नेटवर्क की एक विश्वव्यापी प्रणाली, नेटवर्कस् का एक नेटवर्क जिसमें एक संगणक के उपयोगकर्ता किसी दूसरे संगणक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
'इंटरनेट' शब्द का वास्तविक अर्थ 'नेटवर्कस् का नेटवर्क' है। इंटरनेट में हजारों विश्वव्यापी लघु क्षेत्रीय नेटवर्क होते हैं। एशियाई देशों में किसी भी दिन यह विश्वभर में लगभग 80 लाख उपयोगकर्ताओं को जोड़ता है।
इंटरनेट को वैश्विक नेटवर्क के एक भौतिक अंश के रूप में संदर्भित किया जाता है। यह केबल एवं संगणकों का एक विशाल संग्रह है। इंटरनेट का कोई भी 'स्वामी' नहीं है, यद्यपि, कुछ एकसाथ जोडनेवाली कंपनियाँ हैं जो नेटवर्क के विभिन्न भागों का प्रबंधन करने में मदद करती हैं, कोई भी एकल अधिशासी निकाय नहीं है जो इंटरनेट पर होनेवाली गतिविधियों का नियंत्रण करता हो। विभिन्न देशों के भीतर नेटवर्क को प्रायोजक वित्तीय सहायता देते हैं एवं स्थानीय प्रक्रिया के अनुसार प्रबंधन करते हैं।
वर्ल्ड वाइड वेब
सामान्यत:, हर कोई सोचता है कि इंटरनेट एवं वेब एक ही हैं परंतु यह गलत है।
वेब एक सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग या सेवा है जिसे इंटरनेट पर चलाया जाता है। यह दस्तावेज़ एवं संसाधनों का एक संग्रह है। यह इंटरनेट के तीव्र वृध्दिंगत होते हुए भागों में से एक है। यह संगणकों पर संग्रहित विश्वव्यापी जानकारी की एक बड़ी सीमा तक सुगम पहुँच प्रदान करता है।
वेब साइट क्या है
वेब साइट में करोडों अंतसंर्बध्द पृष्ठ होते हैं, वेब साइट के चारों ओर आपको आपका मार्ग खोजने में मदद करनेवाले हाइपरलिंक्स होते हैं। आपको वेब पर विभिन्न प्रकार की जानकारी मिलेगी जैसे - खेल, स्वास्थ्य के मामले, छुट्टियों का गंतव्य, रेलगाडी की समयसारणी, मौसम की भविष्यवाणी एवं कई अधिक तरह की जानकारी आप ढूँढ सकते हैं। इंटरनेट पर लाखों वेब साइट उपलब्ध हैं, एवं आपकी रूचि के अनुरूप किसी भी चीज को आप ढूँढ सकते हैं।
वेब पता
प्रत्येक वेब साइट का अपना एक विशिष्ट पता होता है, जो यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर या यूआरएल कहलाता है। किसी साइट पर जाने के लिए, अपने वेब ब्राउज़र की पता पट्टी/ऍड्रेस बार में अपनी रूचिनुसार पते को टाइप करने की आवश्यकता है।
इंटरनेट का प्रयोग
इंटरनेट का उपयोग मुख्यत: संचार के लिए, जानकारी एकत्रित करने के लिए, शिक्षा, मनोरंजन, वर्तमान विषयवस्तु, ऑनलाइन सीखना, वाणिज्य, प्रकाशन आदि के लिए किया जाता है।
इंटरनेट के उपयोग में, प्रकाशन केवल संगठन या व्यवसायों के लिए उपयोग में नहीं लाया जाता, कोई भी अपनी स्वयं की वेब साइट बना सकता है एवं विश्वभर में अपनी जानकारी वर्ल्ड वाइड वेब पर प्रकाशित कर सकता है।
यह संगणक नेटवर्क का एक वैश्विक संग्रह है, जो इंटरनेट के 'कॉमथ्रू' के माध्यम से डाटा के आदान प्रदान में मदद करता है, विश्वभर में हजारों लोग अपने घरों, पाठशालाओं, इंटरनेट कॅफेज् एवं कार्यस्थलों पर जानकारी का उपयोग करने में सक्षम हैं।
- इंटरनेट सॉफ्टवेयर मानक। इंटरनेट उपयोगकर्ता कई स्वरूपों में जानकारी को शेयर/साझा कर सकते हैं।
- उपयोगकर्ता सरलतापूर्वक साधारण व्यक्तिगत/पर्सनल संगणक के माध्यम से एक इंटरनेट का उपयोग करके जानकारी, विचारों को कनेक्ट कर सकते हैं।
- हम इंटरनेट खातों के साथ इलेक्ट्रॉनिक मेल (ई-मेल) परिवार के सदस्यों एवं मित्रों को भेज सकते हैं, जो डाक द्वारा पत्र भेजने के समान ही है। ई-मेल मिनटों में भेजा जा सकता है एवं डाक टिकट के न होने से उसे कोई फर्क नहीं पडता।
- हम जानकारी पोस्ट कर सकते हैं, जिस पर दूसरे के द्वारा पहुँचा जा सकता है एवं वह प्राय: अद्यतन कर सकते हैं।
- हम मल्टीमीडिया की जानकारी तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं जिसमें वीडियो, ऑडियो एवं छवियाँ समाविष्ट हैं।
- हम वेब आधारित प्रशिक्षण एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से इंटरनेट पर सीख सकते हैं।
इंटरनेट की विशेषताएँ
भौगोलिक साझेदारी इंटरनेट की भौगोलिक साझेदारी का निरंतर प्रसार जारी है, विश्वभर में एवं उस से भी परे। इंटरनेट की एक मुख्य विशेषता यह है कि एक बार आपने इस के किसी भी भाग से संपर्क कर लिया, तो आप सब के साथ संवाद कर सकते हैं।
स्थापत्य इंटरनेट का स्थापत्य कदाचित ही बनाया गया संचार नेटवर्क है। व्यक्तिगत संगणक या नेटवर्क की विफलता उसकी समग्र विश्वसनीयता को प्रभावित नहीं करेगी। जानकारी समय के साथ या साइटस् के बीच में स्थानांतरण के दौरान नष्ट नहीं होती या बदलती नहीं है।
विश्वव्यापी पहुँच पहुँच पाना सरल होता है जैसे सामग्री, श्रवण (ऑडियो), दृष्य (वीडियो) एवं विश्वव्यापी स्तर पर बहुत कम कीमत में उपलब्ध है। सभी इंटरनेट तक पहुँच पा सकते हैं फिर चाहे वह कहीं भी हों। कोई भी किसी भी संगणक से कनेक्ट कर सकता है एवं कई स्थानों की सैर कर सकता है एवं वह भी बिना अपनी कुर्सी छोडे।
इंटरनेट का लाभ
- इंटरनेट डाटा एवं सूचना माध्यम की विविधताओं से भरा हुआ है।
- यहाँ ऑनलाइन खोज इंजन उपलब्ध हैं, शीघ्रगति एवं शक्तिशाली।
- इंटरनेट प्रयोग करने में आसान है।
- डाटा तक सरलतम पहुँच होने कारण हम आसानी से शोधकर्ता बन सकते हैं।
- लोग दुनिया के साथ काम ऑनलाइन शेयर करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
- इंटरनेट में विभिन्न शिक्षण शैलियाँ हैं।
- कागज के विपरीत वेब गतिशील डाटा स्रोत प्रस्तुत कर सकता है जो समय के साथ बदलते हैं।
- ई-मेल में लंबी दूरी पर भेजे जाने पर भी अक्षर बदलते नहीं हैं न ही मिश्रित होते हैं।
- हम विश्वभर के पुस्तकालयों तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं।
इंटरनेट सीखने की सामग्री का एक बहुत बड़ा भंडार है। परिणामस्वरूप, यह अर्थपूर्ण ढंग से संसाधनों का विस्तार कर रहा है जो मानक प्रिंट पुस्तकालयों में मिली सामग्री से परे, हर एक के लिए उपलब्ध हैं। हम सरकारी एवं गैर-सरकारी वेबसाइटस् पर नवीनतम रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं जिसमें शोध परिणाम, संग्रहालयों एवं कला दीर्घाओं में वैज्ञानिक एवं कलात्मक संसाधन, एवं अन्य संगठन जिसमें सीखने पर लागू करने के लिए जानकारी का समावेश होता है। कठिनतम अनुसंधान परियोजना उपक्रमों में इंटरनेट का प्रयोग किया जा सकता है।
इंटरनेट सीखने के लिए एक शक्तिशाली संसाधन है, एवं संचार का एक दक्ष साधन है। यह शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी है एवं सीखने के बहुत सारे लाभ प्रदान करता है। इस में स्वतंत्र शिक्षण एवं अनुसंधान कुशलता के विकास का भी समावेश है। सीखने के क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला से परे विशिष्ट विषय की पहुँच को बढा कर, साथ ही एकीकृत या पार-पाठ्यचर्यात्मक अध्ययन एवं संचार तथा सहयोग करना जैसे इस तरह के संसाधनों का उपयोग करने के लिए सीखने की प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने की क्षमता, संसाधनों की रचना एवं दूसरों के साथ संवाद।
इंटरनेट का उपयोग
छात्रों एवं बच्चों के संचार एवं सहयोग के कौशल विकास के लिए इंटरनेट एक उत्कृष्ट उपकरण है। इन सबसे ऊपर, इंटरनेट भाषा कौशल निर्माण का एक प्रभावी साधन है।
ई-मेल चर्चा समूह एवं चैट रूम्स के माध्यम से छात्र लिखित रूप में संचार के आधारभूत सिद्धांत सीखते हैं। इस से शिक्षकों को सामान्य साक्षरता कार्यक्रमों में इंटरनेट आधारित गतिविधियों को समाविष्ट करने एवं उनकी शिक्षा रणनीतियों को विविधताएँ लाने के अवसर देता है।
सहयोगात्मक परियोजनाओं का उद्देश्य साक्षरता कौशल विकास, सामान्यत: ई-मेल के माध्यम से अन्य पाठशालाओं या अन्य देशों में भी अपने साथियों के साथ संदेश का हो सकता है। सहयोगी परियोजना भी छात्रों को व्यस्त रखने एवं सीखने के महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करने के लिए उपयोगी होते हैं।इस प्रकार, इंटरनेट प्रगामी आंतर-सांस्कृतिक समझ को आगे बढ़ाने का एक प्रभावी का साधन हो जाता है। संयमी चैट कक्ष एवं समूह परियोजना भी छात्रों को एकत्रित सीखने के लिए अवसर प्रदान कर सकते हैं।
गोपनीयता मुद्दे
बहुत-से बच्चे इंटरनेट के कुशल नाविक हैं। वे संगणक का उपयोग सुलभता के साथ कर रहे हैं एवं माउस के एक क्लिक पर प्राप्त होनेवाली सूचना एवं छवियों से उत्साहित हैं। आज के आंकड़े बताते हैं कि 90 प्रतिशत पाठशाला जानेवाले बच्चों की या तो घर पर या विद्यालय में संगणक तक पहुँच है। दूसरों के साथ संवाद करने एवं बातचीत करने के क्षमता प्राप्त करना बच्चों के लिए इंटरनेट के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है। हम देख रहे हैं चैट रूम में लोगों के साथ समय बिताना एवं मोबाइल फोन के माध्यम से त्वरित संदेश, गेम्स खेलना, एवं लोकप्रिय ऑनलाइन गतिविधियों में प्रपत्र भरना। दुर्भाग्यवश, बहुत-से अभिभावक नहीं जानते हैं कि कैसे इस तरह की गतिविधियाँ उनके बच्चे की गोपनीयता यहाँ तक कि उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। आश्चर्य की बात है कि भारत में, अभिभावक उनके बच्चे की इंटरनेट गतिविधियाँ जानते ही नहीं।
आज इंटरनेट के संचार के परिदृश्य में व्यक्तिगत डाटा मूल्यवान है एवं उसकी सुरक्षा करना एक कौशल है और जिसे समझने की हमें आवश्यकता है।
- कुछ ऑनलाइन गतिविधियों में गोपनीयता से समझौता किया जा सकता है:
- विभिन्न सर्वेक्षणों के लिए, प्रतियोगिताओं के लिए फॉर्म भरना, वाणिज्यिक या निशुल्क वेब साइटों से खेल डाउनलोड करना।
- ई-मेल एवं चैट तक पहुँच पाने के लिए पंजीकरण करते समय व्यक्तिगत जानकारी देना।
- निशुल्क खेल डाउनलोड करने के लिए जानकारी देना।
- सोशल नेटवर्किंग वेब साइटों के लिए पंजीकरण करते समय जानकारी देना।
गोपनीयता
कुछ वेबसाइटस् छात्रों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से किसी भी फ़ॉर्म को पूरा करने उनके नाम, ई-मेल पता, उम्र एवं लिंग, एवं कभी-कभी अपने टेलीफोन नंबर एवं डाक पता बताने का संकेत देते हैं। कुछ वैध अनुरोध हैं: जानकारी का अनुरोध करनेवाली वेबसाइट की प्रकृति पर बहुत कुछ निर्भर करता है। व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के परिणामस्वरूप किसी छात्र को स्पैम (अवांछित ई-मेल), विज्ञापन सामग्री एवं/या वायरस के लिए लक्षित किया जा सकता है। गोपनीयता मुद्दे व्यक्तिगत वेबसाइटस् एवं ऑनलाइन प्रकाशन का विकास करनेवाले छात्रों के लिए भी लागू होते हैं। व्यक्तिगत जानकारी जिसमें स्वयं या अन्य छात्रों की तस्वीरों का समावेश हो ऐसी जानकारी किसी के द्वारा चुरा कर अवैध प्रयोजनों के लिए उसका पुन:उपयोग किया जा सकता है।













