लाइनक्स स्क्विड प्रॉक्सी सर्वर
प्रयोगशाला अभ्यास का विवरण एवं उद्देश्य
स्क्विड कैशिंग (द्रुतिका) प्रॉक्सी सर्वर है, जो हाल ही में अनुरोध किये गए वेब पृष्ठों के कैशिंग द्वारा बैंडविड्थ एवं प्रतिक्रिया समय में सुधार करता है। वर्तमान समय में विश्व में कई सर्वरों को स्क्विड के साथ कन्फिगर (कन्फिगरेशन) किया गया है जिससे ग्राहकों को उच्च गति उपलब्ध करवाई जा सके। पारदर्शी मोड में स्क्विड का कन्फिगरेशन करने से, ग्राहक के पक्ष पर विशेष कन्फिगरेशन आवश्यक नहीं है। ग्राहक की ओर से आरंभ किये जानेवाले एवं इंटरनेट पर पोर्ट 80 पर पहुँचनेवाले सभी अनुरोध प्रॉक्सी द्वारा स्वतः ही पुनर्निर्देशित किये जाते हैं। आवश्यकता के आधार पर हमें स्क्विड को पारदर्शी या अपारदर्शी प्रॉक्सी के रूप में कन्फिगर करना होगा। इस प्रयोगशाला का उद्देश्य पाठकों को नेटवर्क में एक प्रॉक्सी सर्वर को लागू करने के लिए सक्षम बनाना है जिससे कि लैन के अन्य उपयोगकर्ता प्रॉक्सी के माध्यम से इंटरनेट की कार्यात्मकता तक पहुँचने का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें Click here for more.













