सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर virus-spam-phishing पासवर्ड खतरे

Large Text  small text  original text  text mode site  

पासवर्ड खतरे

Last Updated on: Apr 08, 2010 12:50 PM

पासवर्ड एक ऐसी चाभी है, जो साइबर विश्‍व के उत्‍पाती लोगों से आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग में लाई जाती है। आपका यूज़र आयडी आपकी पहचान है और पासवर्ड आपकी पहचान को प्रमाणित करता है।

एक सशक्‍त पासवर्ड रखना ही पर्याप्‍त नहीं है क्‍योंकि आपके ऑनलाइन प्रोफाइल में गोपनीय प्रश्‍न विभाग में दिये हुए उत्तर सर्चना सरल है, कोई भी उत्‍पाती व्‍यक्ति/हैकर वेब मेल सर्विस पासवर्ड-रीकवरी मेकॅनिज़म को आक्रमक/हैकर को पासवर्ड देने के लिये विवश कर स‍कता है।

फेसबुक, ऑरकुट, लिंक्‍डइन जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटस्, जिनमें से प्रत्‍येक साइट में साधारण सिक्‍युरिटी/सुरक्षा प्रश्‍नों की भरमार है जैसे मनपसंद स्‍थान, स्‍कूल, कॉलेज आदि।

सशक्‍त पासवर्ड के लिये टिप्‍स्


सशक्‍त पासवर्ड में अक्षर, अंक और व्‍यंजन का संयोजन होना चाहिए जैसे c.!@*^&)(~@. इन पासवर्डस् को याद रखना बहुत कठिन है इसलिये पासफ्रेज़ को याद रखें और निम्‍नलिखित की भाँति एक सशक्‍त पासवर्ड बनाएँ:.

निम्‍नलिखित पासफ्रेज़ पर विचार करें

" I love my sister for her continous support "

उपरोल्लिखित वाक्‍य में से सभी शब्‍दों के आरंभिक अक्षर लें
Ilmsfhcs

सभी सम संख्‍यांकों को कॅपिटल अक्षरों में लिखें , जैसे

iLmSfHcS 
                                                                   


अब S को $ एवं H को # से बदल दें, जैसे

iLm$f#c$

अंतत: अपनी द्विअंकीय मनपसंद संख्‍या जोड दें

iLm$f#c$36 एक ऐसा पासवर्ड है जो याद रखना सरल भी है
1.5
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator