सामग्री पर पहुँचे | Skip to navigation

Personal tools
आप यहाँ हैं घर virus-spam-phishing मोबाइल सुरक्षा

Large Text  small text  original text  text mode site  

मोबाइल सुरक्षा

Last Updated on: Apr 08, 2010 12:50 PM

मोबाइल पीसी या मोबाइल के द्वारा कार्यालयीन उद्देश के लिये इंटरनेट को एक्‍सेस करना, सभी व्‍यावसायिक लागूकरणों/पध्‍दतियों का दूरवर्ती रीमोट एक्‍सेस व्‍यक्तिगत या संस्‍थानात्‍मक जानकारी को खतरे/जोखिम में डाल सकता है।

महत्वपूर्ण जानकारी का प्रदर्शित होना
थोडे-से वायरलेस संकेत उल्‍लेखनीय दूरी की यात्रा कर सकते हैं और एक वायरलेस स्निफर की मदद से इनमें झाँकना/हस्‍तक्षेप करना संभव है। वायरलेस घुसपैठिया महत्‍वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित/प्रकट कर सकता है।

यदि उपकरण खो जाए या चोरी हो जाए, , यदि वे उपकरण पासवर्ड से एवं अन्‍य यूज़र स्‍तर सुरक्षा साधनों से सुरक्षित न किये गये हों तो संपूर्ण संयुक्‍त इंट्रानेट/कॉरपोरेट इंट्रानेट खतरे/जोखिम में डल सकता है।

मोबाइल वायरस एक बहुत बड़ा ख़तरा हो सकते हैं, विशेषत: उन उपकरणों के साथ जिनमें WLAN, ब्‍लू टूथ जैसी संगणकीय क्षमताएँ एवं कने‍क्टिविटि/संयोजन विकल्‍प हों।

वॉयस फिशिंग (विशिंग) इस प्रकार का आक्रमण है जिसमें (किसी बैंक या किसी वित्तीय संस्‍था से) आप आपके ऐसे किसी बहुत बड़े कारोबार के बारे में जानकारी देनेवाले, ई-मेल या पूर्व-ध्‍वनिमुद्रित स्‍वर-संदेश/प्री-रेकॉर्डेड वॉयस संदेश प्राप्‍त करते हैं, जो कि आपने किया ही नहीं और जो मूलत: स्‍थगित हो गया। संदेश में एक टोल-फ्री क्रमांक दिया होता है जिस पर आप तुरंत स्थिति से निपटने के लिये डायल कर सकते हैं।

जब आप उस टोल-फ्री क्रमांक पर डायल करेंगे तो, एक वॉयस मेन्‍यू आपको आपके कार्ड के विवरण जैसे पिन क्रमांक आदि अन्‍य डाटा भी जैसे एक्‍सपायरेशन दिनांक एवं सीवीवी क्रमांक एन्‍टर करने के लिये कहेगा। यदि आप स्‍पष्‍ट विचार किये बिना ही वैसा कर देते हैं, तो आप उनको उनके द्वारा पूछी गई हर जानकारी दे देते हैं।

मोबाइल सुरक्षा के लिये टिप्‍स्
  • एमएमएस, एसएमएस, ब्‍लू टूथ से एप्‍लिकेशन डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें क्‍योंकि इस से आपका मोबाइल पीसी/मोबाइल प्रभावित हो सकता है।
  • आपके ब्‍लू टूथ कनेक्‍शन को अदृश्‍य/इनवि‍जिबल मोड पर रखें जब तक आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप को एक्‍सेस करने के लिये किसी यूज़र की आवश्‍यकता न हो।
  • अपरिचित स्‍त्रोतों से प्राप्‍त एमएमएस बिना खोले ही डिलीट कर दें।
  • आपके मोबाइल्‍स् का एक्‍सेस करने के लिये पिन कोड ऍक्टिवेट/सक्रिय करें एवं आपके मोबाइल मैन्‍युअल के अनुसार अन्‍य सुरक्षा सेटिंग्‍ज़ को सेट करें।
  • चोरी किये गए मोबाइल से एक्‍सेस कर लिये जाने से बचने के लिये आपके मोबाइल फोन का आईएमईआई कोड नोट कर लें एवं इसे सुरक्षित स्‍थान पर रखें।
  • मोबाइल या लैपटॉप के महत्‍वपूर्ण डाटा का नियमित बैक-अप रखें।
  • फॉलो अप करने के लिये किसी अप्रमाणित ई-मेल या ध्‍वनिसंदेश में दिये गए क्रमांक को डायल न करें बल्कि, आपके कार्ड एवं बैंक की अधिकृत स्‍टेटमेंट के पीछे छपे हुए क्रमांक पर डायल करें।.
1.0
No rating set
Document Actions
Share |

feedback feedback validator