विभिन्न कंप्यूटरों के बीच डेटा ट्रांसफर करने के लिए USB (यूनिवर्सल सीरियल बस) स्टोरेज डिवाइस बहुत सुविधाजनक हैं। आप इसे एक USB पोर्ट में प्लग कर सकते हैं, अपने डेटा को कॉपी कर सकते हैं, इसे निकाल सकते हैं और डेटा अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। दुर्भाग्य से यह पोर्टेबिलिटी, सुविधा और लोकप्रियता आपकी जानकारी के लिए विभिन्न खतरे भी साथ लाती है।

डेटा की चोरी और डेटा का लीकेज अब रोज़मर्रा की खबर है! जानकारी को सुरक्षित करने के लिए इन सभी को नियंत्रित या कम किया जा सकता है अथवा देखभाल, जागरूकता के साथ उचित उपकरण का उपयोग करके नियंत्रित या कम से कम किया जा सकता है।

खतरे

1.मैलवेयर इंफेक्शन

  • मैलवेयर USB स्टोरेज उपकरणों के माध्यम से फैलता है। कोई व्यक्ति आपकी गतिविधियों, फ़ाइलों, प्रणालियों और नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए जानबूझकर मैलवेयर के साथ USB स्टोरेज डिवाइस आपको बेच सकता है।
  •  मैलवेयर USB स्टोरेज डिवाइसेस के माध्यम से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में autorun.exe, जो डिफ़ॉल्ट रूप से सक्षम होती है, का उपयोग करके फैल सकता है।

2.अनधिकृत उपयोग

कोई व्यक्ति आपके USB उपकरण को डेटा के लिए चुरा सकता है।

3.बेटिंग/ ललचाना

कोई व्यक्ति जानबूझकर आपके डेस्क या कार्यस्थल पर मैलवेयर युक्त USB डिवाइस छोड़ देता है

USB स्टोरेज के माध्यम से डेटा लीकेज को कैसे रोकें?

  • USB स्टोरेज उपकरणों के उपयोग को सीमित करने के लिए एक अच्छी सुरक्षा नीति को डिज़ाइन करें और अपनाएं।
  •  कर्मचारियों की निगरानी करें कि वे क्या कॉपी कर रहे हैं।
  •  अपनी जानकारी को सुरक्षित करने के लिए प्रमाणीकरण, अनुमोदन और लेखा-जोखा रखने की प्रणाली लागू करें।

डिवाइस खो जाने पर क्या करें?

  • यदि आपने USB ड्राइव के अंदर पासवर्ड आदि जैसी कोई भी व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी संग्रहीत की है, तो कोइ भी अकाउंट बनाते समय प्रदान किए गए सुरक्षा प्रश्नों और उत्तरों के साथ सभी पासवर्ड तुरंत बदल दें [हैकर द्वारा चोरी की गयी ड्राइव में मौजूद आपके डेटा का उपयोग कर उसके द्वारा आपके ऑनलाइन अकाउंट की लॉगऑन जानकारी प्राप्त करने की संभावना हो सकती है]।
  •  यह सुनिश्चित करें कि खो गए डेटा की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

डिवाइस की चोरी को कैसे रोकें?

 

  • ड्राइव को चाबी के गुच्छे में लगाकर हमेशा भौतिक रूप से सुरक्षित रखें।
  •  अपनी ड्राइव को कभी भी कहीं भी उपेक्षित अवस्था में या बगैर ध्यान दिए न रखें।
  •  संवेदनशील जानकारी को कभी भी एन्क्रिप्शन के बगैर न रखें।

USB के रूप में मोबाइल

कंप्यूटर से कनेक्ट करने पर मोबाइल फोन को USB मेमोरी डिवाइस के रूप में उपयोग किया जा सकता है। कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए मोबाइल फोन के साथ एक USB केबल दी जाती है।

  • जब कोई मोबाइल फोन पर्सनल व्यक्तिगत कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है, तो एक अपडेटेड एंटीवायरस का उपयोग करके उसकी एक्सटर्नल फोन मेमोरी तथा मेमोरी कार्ड को स्कैन करें।
  •  अपने फोन और एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड का नियमित बैकअप लें क्योंकि यदि सिस्टम क्रैश या मैलवेयर प्रवेश जैसी कोई घटना होती है, तो कम से कम आपका डेटा सुरक्षित रहता है।
  •  कंप्यूटर से डेटा को मोबाइल में स्थानांतरित करने से पहले, डेटा को सभी अपडेट युक्त नवीनतम एंटीवायरस द्वारा स्कैन किया जाना चाहिए।
  •  कहीं जाने से पहले अपने कंप्यूटर से USB (यूनिवर्सल सीरियल बस) कनेक्शन को निकालना याद रखें।
  •  वायरस से प्रभावित डेटा कभी किन्ही अन्य मोबाइल्स को फॉरवर्ड नहीं करें।
Page Rating (Votes : 0)
Your rating: